संतकबीरनगरः पशुपालकों के लिए पशुपालन विभाग ने पशुधन संजीवनी सेवा 1962 शुरू की,निशुल्क आपातकालीन सेवा में पशुपालक के नंबर डायल करने के बाद चिकित्सक पशुओं के घर पहुंचकर इलाज कर रहे है। सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी फायदा हो रहा है।अब तक उन्हें मवेशियों को पशु अस्पताल लेकर जाना पड़ रहा था लेकिन अब पशु चिकित्सक घर आकर पशुओं का इलाज कर रहे है। ग्रामीण हरिश्चंद्र ने बताया कि उनके मवेशी की तबीयत खराब हो गई। पशुधन संजीवनी 1962 पर कॉल किया। सारी जानकारी दी। इसके बाद मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें डॉक्टर का नाम और पता दिया गया। कुछ समय बाद टीम अपने दल बल के साथ पहुंची और इलाज शुरू किया। 1962 की सेवा पर तैनात चिकित्सक डाक्टर बिजेश बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि जनपद में सेवा लाभ सभी लोगों को मिले।पशुपालकों के फोन द्वारा उनके घर पर जाकर गाड़ी नंबर UP32EG 3999 के स्टाफ सूरज कुमार, पैरावेट सूरज कुमार पायलट द्वारा सही समय पर इलाज किया जा रहा है जिससे सभी पशु पालक लाभान्वित हो रहे हैंअभी तक हजारों छोटे बड़े जानवरों का उपचार किया जा चुका है जिसमे लंपी बीमारी फ्रैक्चर, डिस्टोसिया पायरेक्सिया आदि,लोगो को कीड़े की दवा दिया जा चुका है अबतक हजारों पशुओं की सेवा की गई है।
