संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने अति पिछडे अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित एकीकृत विकास योजनान्तर्गत सामुदायिक विकास केन्द्रों के निर्माण हेतु भूमि का चिन्हांकन कराते हुए रू0 645.00 लाख का प्रस्ताव निदेशक, समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ को भेजा है।