संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं खलीलाबाद शहर को यातायात प्रबन्धन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेफ सिटी के रूप में विकसित किये जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
