जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार जनपद में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाये जाने एवं आम जनमानस, राम भक्तों को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देष्य से अयोध्या मार्ग पर स्थित होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेन्टों की सघन जांच विशेष सचल दल द्वारा की गयी।