शासन के निर्देश के क्रम में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव-2024 के दूसरे दिन जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो, शिव मंदिरों, दुर्गा मंदिरों, बाल्मीकी मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा।