सोमवार को मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। इस शपथ ग्रहण के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय पंहुचे और उनके द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई।