सरकार की योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का विशेष प्रचार प्रसार गांव गांव में जाकर बैठक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र ग्राम पंचायत बालेपार में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख भूपेन्द्र सिंह, मेंहदावल विधायक प्रतिनिधि , ग्राम पंचायत अधिकारी देवेश गोस्वामी, समेत ब्लाक से आये अन्य अधिकारियों , कर्मचारियों ने भाग लिया।
