संतकबीरनगर: नाथनगर ब्लाक के सभी ग्राम पंचयतों में मतदाता पुनरीक्षण शिविर रविवार को लगा। इसमें 18 वर्ष पूरा कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया। नाम संसोधन, एक से अधिक स्थान पर वोट डालने वाले मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के लिए फार्म जमा किया। छितही में पांच बूथ बनाया गया है। इसमें बूथ संख्या 60 पर बीएलओ खजाना देवी, 61 पर राम राज, 62 पर राम वृक्ष, 63 पर संजू लता, 64 राधेश्याम शर्मा मौजूद रहकर सूची प्रक्रिया पूर्ण कर रहे थे। इस दौरान पांच बूथ पर 40 नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। मतदाता की मौत होने पर 12 का नाम सूची से हटाने के लिए फार्म जमा किया। 16 लोगों का नाम संसोधन के लिए फार्म आए। पौली के बूथों पर दिखा मिला जुला असर पौली ब्लॉक क्षेत्र में लोगों के न पहुंचने से बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। कम्पोजिट विद्यालय पौली के बूथ संख्या 221 पर बीएलओ पुनम ने बताया कि दो दिन में सात लोग मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फार्म जमा किए हैं। बूथ संख्या 224 पर बीएलओ अंजूमन बानो ने बताया कि चार लोग मतदाता सूची में नाम बढ़वाने व सात लोग नाम कटवाने का फार्म जमा किए है। बूथ संख्या 225 पर घनश्याम ने बताया कि दो लोगों का नाम बढ़ा है। एक का नाम काटा गया है। सुबह से ही बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं का इंतजार करती रही। इसी क्रम में बूथ संख्या 220 सरिता चौधरी व बूथ संख्या 222 पर बीएलओ अशोक कुमार ने बताया कि सुबह बैठे हुए हैं। दो दिन में केवल पांच लोग का नाम बढ़ा और छह का नाम कटा है। संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विशेष कैंप में रविवार को जागरुकता का असर देखने को मिला। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष रुचि ली और अधिक से अधिक वोटर बनवाने के लिए बूथों पर मुस्तैद रहे। अपने-अपने क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने के लिए फार्म जमा कराएं। सक्रियता के कारण ज्यादातर बूथों पर भीड़ लगी रही। हालांकि कुछ बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बूथों का जायजा लिया। बीएलओ को जरूरी निर्देश देने के साथ ही लोगों को जागरुक भी किया। बूथों पर नया वोटर बनने वालों की संख्या रही अधिक मेंहदावल तहसील क्षेत्र में बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची को लेकर बैठे दिखे। बूथों पर सुबह इक्का-दुक्का लोग पहुंचते रहे। लेकिन बाद में नए वोटर बनने वाले युवा दिखने लगे। डीएवी इंटर कालेज पर छह बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम किया गया। नया वोटर बनने के लिए 56 लोगों ने फार्म-6 भरा। नाम हटवाने या किसी अन्य जगह शिफ्ट होने के लिए 42 लोगों ने फार्म -7 भरा। वहीं मतदाता के नाम, पता, आयु व लिंग में संशोधन तथा एक बूथ से दूसरे बूथ के मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण करने के लिए चार लोगों ने प्रारूप -8 भरा। प्राथमिक विद्यालय उत्तरपट्टी पर दो बूथों पर कैंप लगा। यहां पर भी नया वोटर बनने के लिए अधिक लोगों ने फार्म-6 भरा। सेमरियावां में भी कम सेमरियावां में भी कम आए फार्म विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के पिपरा कला के जूनियर विद्यालय पर रविवार के दिन बीएलओ शालिनी ने बताया की शनिवार को नया वोटर बनने के लिए पांच आया। रविवार को एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए। उन्होंने बताया कि विद्यालय का गेट तो खुल गया मगर किसी कमरे की चाभी न होने से बीएलओ को केवल एक कुर्सी ही मिल सकी। आए फार्मविकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के पिपरा कला के जूनियर विद्यालय पर रविवार के दिन बीएलओ शालिनी ने बताया की शनिवार को नया वोटर बनने के लिए पांच आया। रविवार को एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए। उन्होंने बताया कि विद्यालय का गेट तो खुल गया मगर किसी कमरे की चाभी न होने से बीएलओ को केवल एक कुर्सी ही मिल सकी। बूथ पर रहा सन्नाटा धनघटा तहसील क्षेत्र के बूथ संख्या 276 पर बीएलओ पूनम मौर्या बैठकर अपना कार्य कर रही थीं। यहां दो बजे तक मात्र दो फार्म छह पहुंचे। इसमें विजय लक्ष्मी व लक्ष्मीना ने मतदाता सूची में अपना नाम डलवाने के लिए फॉर्म भरा।