सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षो और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही प्रखंड क्षेत्र में कल भी कई जगहों पर रंगों का त्योहार होली मनाई गई वहीं आज प्रखंड के अनेकों जगहों पर रंगो का त्यौहार मनाया जा रहा है जहां उत्साह बच्चों में कुछ खास कर ज्यादा ही देखने को मिल रहा है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा कृषि में ड्रोन के लाभ तथा उपयोग के बारे में जानकारियाँ दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें 

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार में जेस्चर इंडिया कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निकाली गई सिक्योरिटी गार्ड के पदों की भर्ती पर मासिक 10,000 - 14,000 रूपए वेतन पर कार्य करने के लिए इच्छुक है। इस पद के लिए वैसे अनुभवी तथा फ्रेशर्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं में बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। अगर आपके पास माँगी गई सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन पत्र इस पते पर भेज सकते है। पता है - संदल रोड, नियर बिस्कोमान गोलम्बर, मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरा, पटना, बिहार - 800007।इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति फ़ोन पर भी संपर्क कर सकते है. संपर्क संख्या - +91 9153973071 तो साथियों, अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये . साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !

होली पर्व को लेकर आज कई जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां आए हुए लोगों द्वारा पारंपरिक होली गीत गया गया होली मिलन कार्यक्रम को लेकर लोगों द्वारा पारंपरिक होली गीत गाते हुए एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई विधि वही होली को लेकर हर तरफ उत्साह और उमंग देखा गया

रघुनाथपुर प्रखंड के कई जगहों पर लोगों ने होली मनाई आज कई जगहों पर होगी कल। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर होली आज मनाई जा रही है तो कुछ जगहों पर होली कल मनाई जाएगी।

सिवान: होली पर्व को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन अलर्ट है। होली पर्व को देखते हुए 26 से 29 मार्च तक रेलवे के द्वारा 24 घंटा मॉनिटरिंग एवं सेवा देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है इसको लेकर वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम विनीता शर्मा के निर्देश पर 26 मार्च से 29 मार्च तक होली के अवसर पर 24 घंटे मॉनिटरिंग एवं सेवा देने हेतु वाराणसी मंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही इस दौरान मंडल के स्टेशनों पर सम्भावित यात्री यातायात वृद्धि के अनुमान के आधार पर वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सिवान स्टेशन पर भी किसी भी स्थिति को संभालने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से संबंधित अधिकारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक होली पर्व के दौरान आने- जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करेंगे। साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी।

सिवान: रंगों का त्योहार होली पर सिवान जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में फाग की चौपाल जागी है। गांव की युवा और बुजुर्ग की टोली ढोलक झाल के साथ यह चौपाल कहीं अबीर तो कहीं गुलाल उड़ रहे हैं। युवाओं की टोली भक्ति रस में डूब रही है युवाओं की टोली श्रृंगार रस झूम रही है। इन चौपालों की धुन में माहौल को होलीयाना बना दिया है। होली के चौपाल में जब पारंपरिक फगुआ के गीत गूंजते हैं तो लोग होली के मस्ती में सराबोर होते हैं। सिवान के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पूरा इलाका होलियाना मूड में दिख रहा है। इस चौपाल ने गांव में आपसी प्रेम सौहार्द का भाईचारा बना रखा है। गांव के लोगों की माने तो यह परंपरा सदियों गांव से चली आ रही हैं। आपको बता दे की होली पर भोजपुरी होली के लोकगीत का गाकर एक दूसरे को बधाई देने की परंपरा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह आज भी काम बेस देखा जा सकता है। लेकिन शहरी क्षेत्र से यह परंपरा विलुप्त हो गया है।

सिवान: होली पर सिवान जिला स्वीप प्रबंधन कोषांग के द्वारा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर टिप प्लान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर जनता को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसके तहत सोमवार को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के महाराजगंज, बसंतपुर, भगवानपुर तथा सिवान लोकसभा क्षेत्र के नौतन, जीरादेई, मैरवा प्रखंड में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। वहीं स्वीप कोषांग कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर मतदान के महत्व को बताया गया। तथा लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई।

सिवान जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हर जगह हाथों में गुलाल और रंग लेकर एक - दूसरे को रंग लगाते हुए हैप्पी होली से विश करते नजर आए। आज सुबह होली की शुरुआत सबसे पहले छोटे बच्चों ने की। बच्चों की टोलियां एक दूसरे को रंग लगाया एक दूसरे के साथ मस्ती की। पानी से भरे गुब्बारे एक दूसरे पर फेंकते नजर आए। लोग टोली बनाकर एक- दूसरे के घर जाकर होली खेल रहे है। दरअसल होलिका दहन के बाद सोमवार को सिवान जिला के कुछ ग्रामीण इलाकों में होली मनाया जा रहा है वहीं शहरी क्षेत्र में मंगलवार को होली मनाया जाएगा।