सिवान: आन्दर प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम असांव में विनोद प्रसाद के घर से वशिष्ट भगत के घर तक ढक्कन सहीत नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन रविवार को प्रखण्ड प्रमुख राधा देवी ने फीटा काटकर किया. नाला बन जाने से सबसे ज्यादा महीलाओ मे खुशी देखने को मिल रही है. प्रखंड प्रमुख ने बताया कि नाला का निर्माण 7 लाख की लागत से कराया गया है. इस मौके पर प्रमुख प्रतीनीधी पवन कुमार यादव , मंटू साह, रामाशंकर गोड़, बिरजानंद यादव , पवन कुमार यादव, पंकज यादव, सतेन्द्र यादव , चन्द्रमा भगत, विनोद प्रसाद सहीत सैकडो की संख्या मे महीला उपस्थित थी.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीतदास साहू सरगुजा खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
सिवान: मैरवा में बाइक चोर चोरी करने का ट्रेड बदल लिया है। इसी कड़ी में मैरवा में ऑटो चालक बनकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। सेवतापुर के सुनील यादव ने शुक्रवार की रात गांव से ही ऑटो चलाते हुए एक बाइक चोर को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने चोर का ऑटो भी जप्त कर लिया है। गिरफ्तार चोर बिलासपुर गांव के सुमित कुशवाहा बताया जाता है। वही बाइक चोरी की घटना की वारदात एक निजी अस्पताल के कैमरे में कैद है। तो चोरी की बाइक के नम्बर प्लेट बदलते हुए फ़ोटो लिया गया है। पीड़ित ने वीडियो और फ़ोटो के साथ थाना में आवेदन भी दिया है। पीड़ित सुनील यादव ने बताया की मेरा दो बाइक और तथा चार स्मार्ट फोन की चोरी हुई है। जिसमे एक बाइक 29 फरवरी को इमलौली में शादी समारोह से और दूसरा बाइक नगर के प्राण गढ़ी के एक निजी अस्पताल से 29 जून को चोरी हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कुछ महीनों बाद मेरा बाइक का नम्बर प्लेट बदलते हुए चोर का फोटो मिलने के बाद उसकी तलाश करना शुरू कर दिये। शुक्रवार की रात मैरवा स्टेशन से ऑटो से सवारी लेकर सेवतापुर जा रहे बाइक चोर को पीड़ित ने मैरवा धाम पर देख कर पीछा करते हुए सेवतापुर पहुंचा। जहां ऑटो रुकते ही चालक को पकड़कर लिया। पूछताछ के बाद उसने पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पुलिस प्रसाशन से गिरफ्तार चोर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाई करते हुए चोरी हुई बाइक तथा मोबाइल फोन की बरामदगी करने का गुहार लगाया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष भरत साह ने बताया कि गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जा रही है।
सिवान: भूमि विवाद को लेकर बढ़ रहे मामलों को अब जनता दरबार के माध्यम से निष्पादन की कार्यवाई तेजी से चल रही है। आज शनिवार को मैरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन सीओ राहुल कुमार और प्रभारी थानाध्यक्ष भरत साह के देख रेख में आयोजित किया गया। जिसमे कई भूमि विवाद के मामले कोडरा, सिसवा खुर्द, बड़का मांझा, मुड़ियारी, बिसनपुरा, शीतलपुर सहित अन्य गांवों से आये थे। सीओ राहुल कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष भरत साह ने दोनो पक्षो को सुनने के बाद 7 मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया। अन्य एक मामलों की सुनवाई के लिए अगले शनिवार को बुलाया गया। वही जनता दरबार मे नये मामलों को लेकर आये फरियादी की बात सुनने पर दूसरे पक्ष को नोटिश किया गया। इस संबंध में सीओ राहुल कुमार ने बताया की टोटल जनता दरबार में आठ मामले सामने आए थे। 7 मामलों का निष्पादन किया गया। वही अन्य एक मामले में नोटिस किया गया है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गन्ने की फसल में लगने वाला पायरिल्ला कीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
शर्म नहीं ,सम्मान है हिंदी ही हमारा अभिमान है आज का दिन ख़ास है। आज ही के दिन यानि 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा मिला और इसी के सम्मान में साल 1953 से प्रतिवर्ष हिंदी दिवस आधिकारिक रूप से मनाया जाता आ रहा है। हिंदी दिवस मानाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का महत्व को उजागर करना और हर क्षेत्र में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
सिवान: मैरवा में जीविका कैडर और जीविका लेखपाल दीदियों का आंदोलन दिन प्रतिदिन धारदार होते जा रहा है। नगर के गुठनी मोड़ पर सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदियों ने मानदेय 25 हजार करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया है। उस दौरान उन्होंने सरकार में खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है। तीन दिन से हड़ताल पर जाने से आठो पंचायत में जीविका के सारे कार्य बाधित हो गया है। शकुंतला मौर्या ने कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नही होंगी। तबतक यह आंदोलन चलते रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सभी योजनाओ को बेहतर ढंग से प्रचार प्रसार करने से लेकर जागरूकता अभियान का कार्य करते है। उसके बाद भी हमलोग का मानदेय बहुत कम मिलता है। हमारी मांग है कि सभी जीविका दीदियों का मानदेय 25 हजार किया जाये। वहां से अपनी मांगों को लेकर नारा लगाते हुए मैरवा धाम और लंगड़पुरा के कार्यालयों में तालाबंदी कर दी है।
सिवान जिला मुख्यालय स्थित डीआरसीसी परिसर में 14 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव के 100 पदों के लिए भर्ती ली जाएगी। जिसमें 18 से 28 साल के अभ्यर्थी को नौकरी दी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकार पिंकी भारती ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय द्वारा रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप दिन के 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक लगेगा। चयनित अभ्यर्थियों को सिवान, छपरा और गोपालगंज में काम करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 11080 रुपया वेतन के साथ साथ 5 हजार से 10 हजार तक इन्सेंटिव मिलेगा।
