सिवान: दरौली थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान टिकुलिया पुल के पास से एक लोडेड पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वही उसकी बाइक TVS अपाची भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP52BH2375 है। गिरफ्तार युवक की पहचान यूपी के बलिया जिले के मैरीटार निवासी 28 वर्षीय रवि कश्यप उर्फ रवि बीन के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया गिरफ्तार युवक के कमर से एक लोडेड पिस्टल और 8 चक्र जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि बाइक के सीट के अंदर से कपड़ा में लपेटा हुआ 12 चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक हथियार का सप्लायर बताया जा रहा है।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में आने वाले नवरात्रि को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि के समय में जगह-जगह पर पंडाल की स्थापना की जाती है जहां पर माता की मूर्ति स्थापित की जाती है वही आने वालेनवरात्रि को लेकर हर तरफ उत्साह और उमंग देखा जा रहा है
दरौदा थाना क्षेत्र में अपराधी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र में छपामारी, इस संबंध में बताया गया कि थाना क्षेत्र में घटित अपराधी घटनाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा दरौदा व, पंडित पांडेपुर को सहित कई जगहों पर छपमारीकी
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के सोहगरा मुख्य मार्ग पर सोहगरा पूर्वी गांव के समीप अपराधियों ने बाइक सवार तीन युवकों से लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों का विरोध करने पर युवकों पर चाकू, लाठी, डंडे, राड, के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान यूपी के देवरिया जिले के बेलथरा गांव निवासी संदीप प्रसाद, रामू कुमार यादव, पृथ्वीराज चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों ने बताया कि वह अपने मौसी के घर ननीजोर से वापस लौट रहा था। तभी सोहगरा पूर्वी के समीप चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने तीनो युवकों को रोक दिया। और उनसे मोबाइल, बाइक, पैसा, सामना, सोने का चैन छीनने लगे। जब उनका उन्होंने विरोध किया तो पहले हवाई फायरिंग किया। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में पंच- सरपंच संघ की बिहार राज्य कार्यकारणी द्वारा अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रस्तावित राज्य भर के सभी प्रखंडो में राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम के तहद पंच सरपंच संघ की गुठली प्रखण्ड इकाई ने संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष खुर्शेद अंसारी की अध्यक्षता में मंगलवार को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलता रहा। धरना के माध्यम से संघ ने अपनी एकजुटता दिखाकर सरकार को अपनी बात सुनने और अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उसको पूरा करने की मांग की। साथ हीं पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को संवंधित ज्ञापन सौपते हुए मुख्यमंत्री तक उसे पहुचने का आग्रह किया। ज्ञापन के माध्यम से यथा शिघ्र माँगे पूरी नही होने पर और मजबूत आंदोलन करने की बात भी कही गई।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के विश्वनिया शिवाला घाट स्थित झरही नदी में पैर फिसलने से कक्षा आठवीं की छात्र की डूबने से मौत हो गई है। मृतक विश्वनिया गांव निवासी संतोष पड़ीत का 15 वर्षीय पुत्र करण कुमार पड़ीत बताया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनो ने बताया कि मृतक करण कुमार राजकीय मध्य विद्यालय बिश्वनिया में पढ़ने गया था वही वहां से दो-तीन क्लास अटेंड कर शनिवार को स्कूल के दौरान ही शौच करने बिश्वानिया शिवाला घाट पहुंच गया। इसी दौरान शौच के बाद हाथ पैर धोने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह झरही नदी के गहरे पानी में चला गया। वही यह खबर आपकी तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई इसके बाद मछुआरों को बुलाया गया और कई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकल गया। और स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद मानवाधिकार प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार सहित अन्य ग्रामीण राजकीय मध्य विद्यालय बिस्वानिया के प्रधानाध्यापक कन्हैया उपाध्याय पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं उन लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय में शौचालय है तो स्कूल पीरियड में बच्चा नदी किनारे कैसे गया आखिर शिक्षक बच्चों को पढ़ने के लिए और उनकी देखरेख के लिए है कि आपस में गैप लगाने के लिए।
बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार सिंह से बातचीत किया। बातचीत के दौरान नवीन कुमार सिंह ने महिलाओं को संपत्ति और भूमि में अधिकार पर से संबंधित अपने राय सिवान मोबाइल वाणी के द्वारा साझा किया है। जिसे सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौली प्रखंड से हमारी एक श्रोता आंबे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दरौली प्रखंड में सुबह 7 बजे से बिजली कटी हुई है, लोगों का कहना है कि हलकी हवा-पानी से बिजली सेवा ठप हो जाती है और इससे सम्बंधित अधिकारी फ़ोन भी नहीं उठाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Transcript Unavailable.