सिवान जिले के दरौदा थाना क्षेत्र के दरौदा बाजार के समीप सिवान छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित भरत हार्डवेयर में कल रात्री मे कुछ अज्ञात चोरो के द्वारा दुकान का पिछला दिवाल तोड़कर दुकान में विक्री के लिए रखे गये सरीया ( रड ) कुल - 15 टन चोरी कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक पसनौली निवासी भारत ठाकुर के पुत्र रविकांत ठाकुर के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है. इस मामले में एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि इस मामले में लिखित आवेदन के अधार पर दरौदा थाना कांड संख्या -44 / 24 दिनांक 24.02.2024 धारा -461 / 379 भा ० द ० वि ० पंजीकृत कर अनुसंधान किया जा रहा हैं.
भाकपा-माले ने रविवार को आंदर प्रखंड के असांव में प्रखण्ड स्तरीय कैडर कन्वेंशन का आयोजन किया.कैडर कन्वेंशन का अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव का युगल किशोर ठाकुर ने किया. जिसमें 3 मार्च को पटना में होने वाले महागठबंधन के द्वारा जन-विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए आह्वान किया गया । साथ ही कैडर कन्वेंशन में 3 मार्च को पटना में होने वाली रैली के तैयारी पर सभी कार्यकर्ताओं से बारी बारी से बात चीत किया गया, रैली में अधिक से अधिक जनता की भागीदारी के लिए आम लोगों से चलने के लिए अपील करने की बात कही गई. वही कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव का हंसनाथ राम ने कहा महागठबंधन द्वारा आयोजित जन-विश्वास रैली हम उस समय कर रहे है जब आज देश जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को रुपया,ईडी सीबीआई, एव लोकतंत्र के हत्या कर जबरन सत्ता पर भाजपा काबिज हो रहा है। और विपक्ष को जबरन फसाया जा रहा है।इस तानाशाही सरकार 2024 के चुनाव उखाड़ फेकने का काम करना है इन साम्प्रदादीक ,कार्पोरेट ताकत,को उखाड़ फेंकने के लिए 3 मार्च को पटना में होने वाली जन-विश्वास रैली में चलकर मुहतोड़ जबाब देने का काम करना है.वही कैडर कन्वेंशन में पूर्व जिलापार्षद योगेंद्र यादव,मंजिता कौर,प्रेम राम,ललन यादव, कृष्ण राम,दीनानाथ राम,चंद्रभान ठाकुर,विनोद यादव,गोरख साह, रामउद्वार दुबे,बचेन्द्र राम,कमलेश गोंड़,संतोष राम,लोहा पासवान,आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: सिवान के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर 29 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला। 514 युवकों को दी जाएगी रोजगार।
बिहार की सिवान जिले से सदर की रिपोर्ट: जिले भर में कल शनिवार को संत रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
बिहार के सिवान जिला से महाराजगंज की रिपोर्ट: सिवान जीविका के सौजन्य से जिले के महाराजगंज अनुमंडल में 29 फरवरी को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन आयोजन।
नगर पंचायत में महिला शौचालय का अभाव बाहर से आने वाले लोगों को हो रही परेशानी
पंचमंदिर के पास भव शोभायात्रा निकाली गई संत रविदास जयंती पर
टेंपो में अचानक से आग लगने से जल के राख
बिहार के सिवान जिला से रघुनाथपुर की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में भारत के प्रधानमंत्री के मान के बात के कार्यक्रम को ग्रामीण जनता एवं भाजपा समर्थक द्वारा सोशल मीडिया टीवी एवं के माध्यम से सुना गया जहां भारत के प्रधानमंत्री द्वारा कई मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं भाजपा समर्थक एवं अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम एवं टीवी के माध्यम से सुना गया
बिहार के सिवान जिला से दरौदा की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर दवा खिलाई जा रही है 28 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दो वर्ष से अधिक उनके सभी लोगों को दवा खिलाई जा रही है बसर थे कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित ना हो दवा खिलाकर इसके संबंध में लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है
