बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
आयुष्मान कार्ड देने का लक्ष्य तय किया गया
बिहार के सिवान जिला से हसनपुरा की रिपोर्ट: प्रखंड के एमएच नगर थाने के सेमरी गांव के कथित दो महिलाओं के सीवान सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीवान से मेडिकल टीम गठित कर जांच कराने की मांग की है। अपने आवेदन में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्री कुमार ने कहा कि बीते 23 फरवरी 24 को सेमरी की दो महिलाओं को प्रसव कराने के लिए आई थी। जहां प्रसव के लिए इंतजार किया गया। प्रसव नहीं होने पर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां प्रसव के दौरान नवजात मृत पाए गए। जिसकी वजह से ग्रामीण मेडिकल टीम गठित कर जांच की मांग की थी। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही एमबीबीएस चिकित्सा पदाधिकारी अद्योहस्ताक्षरी के अलावे अन्य कोई नहीं है। इस परिस्थिति में जांच टीम बनाना संभव नहीं है। अपितु श्रीमान वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वयं अपने स्तर से टीम गठित कर जांच कराएं। अगले आदेश तक प्रसव कक्ष से पहले के एएनएम को हटाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार ने सेमरी गांव के दो महिलाओं के प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मृत हो जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष में वर्तमान कार्यरत एएनएम यथा सरोज कुमारी, इंद्रावती कुमारी, आशा कुमारी, कुमारी दीपिका साह व मानकी कुमारी के बदले अगले आदेश तक निम्नलिखित एएनएम यथा नीतू कुमारी, अनिता कुमारी, ऋतु कुमारी स्टॉफ नर्स, रानी कुमारी व अर्चना कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
बिहार के सिवान जिला से रघुनाथपुर की रिपोर्ट: प्रखंड के पंजवार स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया। बताते चले की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।इसी कड़ी में रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया।
बिहार के सिवान जिला से सिसवन की रिपोर्ट: सिसवनथाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा शराब पीने के आरोप में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में मिथुन साह, धनजीत कुमार तथा सुजीत कुमार शामिल है।सभी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय पुलिस द्वारा भेज दिया गया।
हथियार के बल पर मारपीट
पत्रकार पर किया गया हमला
दरौदा थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र में छापमारी की गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधी गतिविधियों में सम्मिलित संदिग्धों को गिरफ्तार करने को लेकर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापमारी की गई
मैरवा नगर पंचायत के सफाई कर्मी अपना मांगे नहीं पूरी होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस आशय को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दिया है। कर्मी बीमा, ईपीएफ, सुरक्षा कीट, ड्रेस, सी एल, मानदेय में वृद्धि आदि को लेकर पिछले काफी समय से मौखिक और लिखित मांग करते रहे हैं। लेकिन इनके मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। यदि इनकी मांगें मानी नहीं जाती हैं तो कर्मी 12 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
पटना में महागठबंधन द्वारा 3 मार्च को होने वाले विशाल रैली को लेकर आज सिवान जिला के हुसैनगंज प्रखंड के फ़ाज़िलपुर,हरिहांस,छाता बाजार,करहनू बाजार पर भाकपा माले द्वारा नुक्कड़ सभा किया गया. जिसमें लोगों से अपील की गई कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में महागठबंधन द्वारा आयोजित रैली में शामिल होकर तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले. जिला कमेटी सदस्य जयनाथ यादव ने कहा कि बिहार की जनता लड़ेगी तानाशाही हारेगी जनसंवाद यात्रा निकाला गया है जिसमें गांव-गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को पटना चलने की अपील की जा रही है. नुक्कड़ सभा में सफी अहमद,प्रदीप कुशवाहा सहित तमाम लोग शामिल रहे.
