मैरवा: मैरवा के दरौली मोड़ के समीप स्तिथ पीटीइसी खेल के मैदान में तरंग कला और खेल उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे मैरवा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8 वी के 20 स्कुलो से लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घटान पीटीईसी के प्रचार्य सतेंद्र बहादुर सिंह और शिक्षक फुलेना यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया है। प्रचार्य सतेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि खेल और कला से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इस प्रतियोगिता में कला के प्रोग्राम में रंगोली, चित्रकला, पेंटिंग, मूर्तिकला, गाना, इंडिविजुवल डांस और खेल में कबड्डी, बॉलीबॉल समेत अन्य खेलों में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान लाने वाले छात्रो को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।