सिवान जिले के मैरवा के नौतन मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को अखिल भारतीय किसान महासभा का तीसरा जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर जयनाथ यादव को चुना गया। जबकि सचिव पद पर अशोक प्रजापति को चुना गया। जो पूर्व में मुखिया भी रह चुके हैं। वही इस दौरान तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र यादव, जयराम यादव तथा रामजी यादव शामिल है। वही इस कार्यक्रम में दरौली विधायक सत्यदेव राम, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, भाकपा माले प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।