Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके है कोई मज़ेदार चुटकुला तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिले के आई.आई.टी-जेईई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डीसी ने दिया बधाई । चतरा जिला अंतर्गत जिला प्रशासन के पहल से जिला खनिज फाउंडेशन मद से जिले के गरीब एवं असहाय छात्र/छात्राओं के लिए आई.आई.टी-जेईई परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग का संचालन मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड कोटा संचालक दिवाकर प्रसाद द्वारा किया जाता है। आज दिनांक-13.02.2024 को आईआईटी- जेईई परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित हुआ। जिसमें चतरा जिला से सात अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। उक्त जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र द्वारा दी गई। सफल अभ्यर्थी में अविष्कर कुमार पिता तिलक प्रसाद यादव,अंकित कुमार प्रजापति पिता अनिल प्रजापति,सारिका कुमारी ,पिता उपेंद्र साव,प्रियांशु कुमार, पिता रविन्द्र कुमार दांगी,अनिरूद्ध कुमार, अभिषेक कुमार और हृष कुमार शामिल है । श्री अबु इमरान, उपायुक्त, चतरा ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
80 प्रतिसत लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
उपस्थित पंजी के साथ साथ अन्य सुविधाओं का लिया जायजा
