पुल पुलिया निर्माण के कारण डायवर्सन रोड कीचड़ में तब्दील होने से कई वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त
किसानों से 16 फरवरी को अपने फसलों और अनाज को मंडियों में ना ले जाने का भी किया अपील
नमस्कार जोहार , साथियोँ मोबाइल वाणी आप के लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार, यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो, द रेगनंत रांची झारखण्ड से जुड़ कर,सेक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करना चाहते हैं। नौकरी करने का कार्यस्थल हिनू, रांची, झारखण्ड होगा। न्यूनतम दसवीं पास अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।चयनित व्यक्ति को प्रति माह 8000/- से 9000/- रूपए वेतन दिया जाएगा। ध्यान दें की ये नौकरी शिफ्ट में होगी, इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी का नंबर है : +91 8298361000. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत चतरा प्रखण्ड के देवरिया पंचायत अंतर्गत तुराग बूथ 307 से जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश पासवान के अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे चतरा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित कर वक्तताओं ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री ने देश के विकास लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री की 125 से ज्यादा ऐसी जनकल्याणकारी स्कीम है जिसका टारगेट गरीब से गरीब इंसान हैं। इन्होंने इस दौरान सरकार की किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, बिजली, आयुष्मान योजना, हर घर नल व गरीब कल्याण, आदि योजनाओं की सराहना की। उन्होंने मोदी जी को गरीबों के आसू पोछने वाला मसीहा बताया, मोदी जी कार्यकाल में वर्षों की तपस्या सनातन धर्म के आदर्श पुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनाया गया।राम राज्य की स्थापना किया गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के दीवार लेखन अभियान के तहत कमल का फूल बनाकर पार्टी का स्लोगन एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से दीवार लेखन का काम किया जा रहा है। जनता से उनकी सहमति के बाद उनके घरों की दीवार पर दीवार लेखन किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि हमको स्वच्छता का ध्यान भी रखना है और पार्टी का प्रचार भी करना है। यह भारतीय जनता पार्टी है, जहां पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर कार्यकर्ता है। जिनको जो काम मिल जाए, वो पार्टी भाव से करता है। इस मौके भाजपा नेता शिवकुमार चौबे, एससी मोर्चा जिला मंत्री चंपा देवी,भेखलाल रविदास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष भेखलाल मुंडा,मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष संतोष रविदास,भाजपा नेता पंकज साह, रसिक सिंह, अनिल भुइया, छोटू भारती, नगर उपाध्यध धीरज सिन्हा , संजय भारती,सुबोध सिंह गुड्डू, बबलू कुमार गुड्डू पाठक,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
Transcript Unavailable.
चतरा जिले अंतर्गत प्रसिद्ध इटखोरी महोत्सव का आयोजन 19 20 और 21 फरवरी को किया जाना है इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा उचित प्रबंध व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है जिसमें भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति भी अहम भूमिका में है। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध अदाकारा अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेेरेगी।
चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित सरस्वती पूजा का उपलक्ष में हंटरगंज का सजावट आकर्षण का केंद्र बना क्लब के सदस्यों ने सरस्वती पूजा समारोह के उपलक्ष में भव्य सुंदर सजावट कर सरस्वती पूजा समारोह को आकर्षक बनाया।
इमामगंज से दिल्ली जा रही मुत्रा बस उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे पर जल कर हुआ राख बाल बाल बचे 27 यात्री
दरभंगा की धरती में उपजे मछली , मखाना और पान का स्वाद तो देश - दुनिया के करोड़ों खाने वाले लोगों के दिलों पर राज करता है. जब हम यहाँ के सड़को पर घूम रहे थे तो लगभग सभी के मुँह में पान दबाएं देखा। तो भैया , हमें भी पान खाने की इच्छा हुई और हम जा पहुंचे एक पान की दूकान पर और ये जानना चाहा कि दरभंगा के लोगो के जीवन में पान कितना ज़रूरी है ? आप भी अगर जानना चाहते है तो सुने ये कार्यक्रम ....
झारखंड राज्य के चतरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जानकारी दे रहे हैं की दुर्भाग्य की बात यह है कि आज खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। आत्महत्या करने पर मजबूर हैं ।किसानों की मांगों का समर्थन करने और अब उनके साथ खड़े होने का नाटक करने के नाम पर देश भर में खूब राजनीति हो रही है। लेकिन किसी भी दल की सरकार यह नहीं कह सकती कि किसानों को पानी की जरूरत है । गुणवत्तापूर्ण बीज और उनकी फसल का सही मूल्य उन्हें दिया जाये। अगर सरकार इतना ही कर देगी तो किसानों की कई समस्याओं का समाधान होगा
