झारखण्ड राज्य के चतरा ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से विश्वजीत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि रतनपुर टोला में जल मीनार खराब होने की वजह से लोगों को पानी की समस्या हो रही है ,शिकायत के बाद भी जल मीनार ठीक नहीं किया जा रहा है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

दोस्तों, भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट से यह पता चला कि वर्तमान में भारत के करीब 6.57 प्रतिशत गांवों में ही वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा 11वीं और 12वीं यानी हायर एजुकेशन के लिए स्कूल हैं। देश के केवल 11 प्रतिशत गांवों में ही 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के लिए हाई स्कूल हैं। यदि राज्यवार देखें तो आज भी देश के करीब 10 राज्य ऐसे हैं जहां 15 प्रतिशत से अधिक गांवों में कोई स्कूल नहीं है। शिक्षा में समानता का अधिकार बताने वाले देश के आंकड़े वास्तव में कुछ और ही बयान करते हैं और जहां एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति समाज की प्रगति का संकेत देती है, वहीं लड़कियों की लड़कों तुलना में कम संख्या हमारे समाज पर प्रश्न चिह्न भी लगाती है? वासतव में शायद आजाद देश की नारी शिक्षा के लिए अभी भी पूरी तरह से आजाद नहीं है। तब तक आप हमें बताइए कि * ------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने लाइन में खड़ी है ? * ------आपके हिसाब से लड़कियाँ की शिक्षा क्यों नहीं ले पा रहीं है ? लड़कियों की शिक्षा क्यों ज़रूरी है ? * ------साथ ही लड़कियाँ की शिक्षा के मसले पर आपको किससे सवाल पूछने चाहिए ? और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ?

जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी। जनवरी मह से प्रत्येक कार्डधारी को एक रुपया मे एक किलो चना दाल दिया जायेगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंद्र भगत ने जानकारी दी है कि प्रथम चरण में चार प्रखंडो में यह व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें चतरा, इटखोरी, गिद्धौर तथा कुंदा प्रखंड शामिल है। चतरा प्रखंड के लिए आया दाल का परीक्षण हो चुका है। जिसे जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को आवंटन उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकी अन्य तीन प्रखंडो के दाल को परीक्षण के लिए लैब में भेजा गया है। पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंडो का चयन राज्य से किया गया है। संभावना है कि दूसरे चरणों में अन्य प्रखंडो का दाल आवंटन किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह व्यवस्था सभी प्रकार के कार्डधारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.