ससमय राशन वितरण करने का निर्देश दिए गए। कान्हाचट्टी प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी ने की बैठक में उपस्थित राशन डीलरों को समय से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। बैठक में समिति के कार्य एवं दायित्व के प्रति सक्रिय रहने की अपील की गई बैठक में पदाधिकारी के समक्ष क्षेत्र के गरीब असहाय दिव्यांग विधवा जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड बनाए जाने की बात रखी गई।

चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड कार्यालय अंतर्गत मुखिया संघ ने धरना प्रदर्शन किया मुखिया संघ ने राज्यपाल के नाम बिडिओ विनय कुमार को ज्ञापन सोपा है जिसमें अबूआ आवास को लेकर ग्राम सभा में चयनित लाभुकों के आधार पर लाभुकों का चयन किया जाना, छूटे हुए योग्य लाभुकों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया जाना तथा मुखिया का नाम शिलापट में अंकित किए जाने को लेकर साथ ही मनरेगा योजना में मजदूरों का ससमय मजदूरी भुगतान को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन बिडिओ विनय कुमार को सौपा है जिसका नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार महतो ने किया।

प्केंद्र सरकार के द्वारा किसानों पर किए जा रहे ताना शाही रवैय्या पर रोष प्रकट जिला समेत हंटरगंज में भी किया गया। किसान कमेटी के द्वारा किसानो पर हो रहे बर्बरता पूर्ण रवैय्या का पुर जोर विरोध किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष रामदेव सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री राजकुमार यादव शामिल हुए। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में किसान मजदूर अपने कामों को छोड़कर अपनी हक की लड़ाई में शामिल हुए। किसानों के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से कांशी केवाल गांव के समीप और प्रतापपुर मोड़ हंटरगंज मुख्य मार्ग को 1 घंटे तक जाम रखा। इस विरोध प्रदर्शन में बताया गया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। केंद्र सरकार के द्वारा किसान के विरुद्ध में कानून बनाया जा रहा है। जिसे लेकर पूरे देश में किसान के द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर गणेश दास,लोहड़ी यादव,राजेश दास,श्याम सुंदर भारती, पूण भारती,कपिल यादव,कुलेश्वर भारती, बंधु भुईया के अलावा काफी संख्या में पुरुष और महिला किसान उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ शिमला मिर्च लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

घरेलू हिंसा सभ्य समाज का एक कड़वा सच है।आज भले ही महिला आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े कुछ भी हो जबकि वास्तविकता में महिलाओं पर होने वाली घरेलु हिंसा की संख्या कई गुना अधिक है। अगर कुछ महिलाएँ आवाज़़ उठाती भी हैं तो कई बार पुलिस ऐसे मामलों को पंजीकृत करने में टालमटोल करती है क्योंकि पुलिस को भी लगता है कि पति द्वारा कभी गुस्से में पत्नी की पिटाई कर देना या पिता और भाई द्वारा घर की महिलाओं को नियंत्रित करना एक सामान्य सी बात है। और घर टूटने की वजह से और समाज के डर से बहुत सारी महिलाएं घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज नहीं करतीं। उन्हें ऐसा करने के लिए जो सपोर्ट सिस्टम चाहिए वह हमारी सरकार और हमारी न्याय व्यवस्था अभी तक बना नहीं पाई है।बाकि वो बात अलग है कि हम महिलाओं को पूजते ही आए है और उन्हें महान बनाने का पाठ दूसरों को सुनाते आ रहे है। आप हमें बताएं कि *-----महिलाओं के साथ वाली घरेलू हिंसा का मूल कारण क्या है ? *-----घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें अपने स्तर पर क्या करना चाहिए? *-----और आपने अपने आसपास घरेलू हिंसा होती देखी तो क्या किया?

हंटरगंज प्रखंड के जोरी बाजार स्थित लिटिल फ्लावर अकादमी में निःशुल्क नामांकन शिविर लगाया गया। जिसमे 175 बच्चों का !नामांकन हुआ। विद्यालय के संचालक आदित्य गुप्ता ने बताया कि इसका मुख्य उद्येश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके साथ उन्होंने घोषणा भी किया कि पैसे के कमी के कारण किसी भी बच्चे का शिक्षा बाधित नहीं होने देंगे। विद्यालय संचालक के इस कार्य का लोगों ने प्रशंसा किया और उनका सहयोग करने की बात भी कही।