राज्य के श्रम मंत्री सह चतरा के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने कान्हाचट्टी प्रखंड के कोल्हैया मेला का उद्घाटन फिता काट कर किया। मेले मे पानी की किल्लत होने के कारण तत्काल चापाकल के लिए बोरिंग करवाने की बात कही।

चतरा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 14 फरवरी 2019 की उस दर्दनाक घटना को देश भूल नहीं पाया है। इसी दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान इस आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद हो गये थे ।

बनो नई सोच ,बुनो हिंसा मुक्त रिश्ते की आज की कड़ी में हम सुनेंगे महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और हिंसा के बारे में।

कार्यक्रम का उद्घाटन में कृषि वैज्ञानिकों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में कृषक हुए उपस्थित

सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे बैंक खाता खुलवाना क्यों जरुरी है। इसके साथ ही सुरक्षित भविष्य के लिए केवल बचत करना काफी नहीं हैं

पुल पुलिया निर्माण के कारण डायवर्सन रोड कीचड़ में तब्दील होने से कई वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त

किसानों से 16 फरवरी को अपने फसलों और अनाज को मंडियों में ना ले जाने का भी किया अपील

नमस्कार जोहार , साथियोँ मोबाइल वाणी आप के लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार, यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो, द रेगनंत रांची झारखण्ड से जुड़ कर,सेक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करना चाहते हैं। नौकरी करने का कार्यस्थल हिनू, रांची, झारखण्ड होगा। न्यूनतम दसवीं पास अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।चयनित व्यक्ति को प्रति माह 8000/- से 9000/- रूपए वेतन दिया जाएगा। ध्यान दें की ये नौकरी शिफ्ट में होगी, इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी का नंबर है : +91 8298361000. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत चतरा प्रखण्ड के देवरिया पंचायत अंतर्गत तुराग बूथ 307 से जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश पासवान के अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे चतरा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित कर वक्तताओं ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री ने देश के विकास लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री की 125 से ज्यादा ऐसी जनकल्याणकारी स्कीम है जिसका टारगेट गरीब से गरीब इंसान हैं। इन्होंने इस दौरान सरकार की किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, बिजली, आयुष्मान योजना, हर घर नल व गरीब कल्याण, आदि योजनाओं की सराहना की। उन्होंने मोदी जी को गरीबों के आसू पोछने वाला मसीहा बताया, मोदी जी कार्यकाल में वर्षों की तपस्या सनातन धर्म के आदर्श पुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनाया गया।राम राज्य की स्थापना किया गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के दीवार लेखन अभियान के तहत कमल का फूल बनाकर पार्टी का स्लोगन एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से दीवार लेखन का काम किया जा रहा है। जनता से उनकी सहमति के बाद उनके घरों की दीवार पर दीवार लेखन किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि हमको स्वच्छता का ध्यान भी रखना है और पार्टी का प्रचार भी करना है। यह भारतीय जनता पार्टी है, जहां पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर कार्यकर्ता है। जिनको जो काम मिल जाए, वो पार्टी भाव से करता है। इस मौके भाजपा नेता शिवकुमार चौबे, एससी मोर्चा जिला मंत्री चंपा देवी,भेखलाल रविदास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष भेखलाल मुंडा,मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष संतोष रविदास,भाजपा नेता पंकज साह, रसिक सिंह, अनिल भुइया, छोटू भारती, नगर उपाध्यध धीरज सिन्हा , संजय भारती,सुबोध सिंह गुड्डू, बबलू कुमार गुड्डू पाठक,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।