दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

साथियों नमस्कार मैं सरयू यादव मोबाइल वाणी पर आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं जिला मुख्यालय से सटे कुल्लू मोड और धार्मिक स्थली के रूप में विख्यात तपेज ईलाके में शराबियों के अड्डेबाजी व शराब के साथ शबाब के काले धंधे के विरुद्ध पुलिस सख्त हो गई है। सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्लू मोड को पूरी तरह से शराबियों और असमाजिक तत्वों के चंगुल से मुक्त करा दिया । वहीं दूसरी ओर वन विभाग का भी बड़ा एक्शन देखने को मिला है। वन विभाग की टीम भी वन भूमि पर अवैध शराब की महफिल सजाने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन में है। दक्षिणी वन प्रमंडल अंतर्गत वन सुरक्षा समिति तुड़ाग के सहयोग से वनरक्षी निशांत कुमार ने विशेष अभियान चलाकर धार्मिक स्थली तपेज बाबा के समीप वन भूमि पर अवैध रूप से संचालित देशी शराब मंडी पर कार्रवाई की है। हालांकि इस दौरान वन विभाग की टीम को मौके पर देखकर मंडी सजाने वाले शराब कारोबारी और माफिया मौके से फरार हो गए। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धार्मिक स्थल के रूप में धन्यवाद

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा प्याज व लहसुन फसल को कीटों से कैसे बचाये इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

साथियों नमस्कार मैं सरजू यादव मोबाइल वाणी पर आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं प्रतापपुर कसमार स्थित अनु नर्सिंग होम के संचालक सह आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर मृतक लीला देवी के परिजनो ने सोमवार को नाराजगी जताया है। मृतक के पति बाबूलाल यादव व ससुर मुन्द्रिका यादव ने बताया कि बीते 11 फरवरी 2024 को अनु नर्सिंग होम में लीला देवी को झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत तरीके से ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की हत्या कर दिया था। इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कारवाई व गिरफ्तारी नही किया जा रहा है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिदिन थाना का चक्कर काट रहे है। लेकिन जब थाना जाकर न्याय की गुहार लगाते लगाते हमे निराश होकर लौटना पड़ रहा है। आरोपी डॉक्टर को कुछ राजनीतिक लोगो के द्वारा संरक्षण देकर गिरफ्तारी से बचाया जा रहा है। अगर आरोपी डॉक्टर रंजीत कुमार ,सहयोगी पनवा देवी एवं रबिन्द्र कुमार की गिरफ्तारी नही हुई एवं पीडित परिवार को न्याय नही मिला तो हमलोग सभी परिवार थाना में धरना प्रर्दशन करेगे। आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर पीडित परिवार को अन्याय किया जा रहा है। मालूम हो कि अनु नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा के मौत के बाद मुन्द्रिका यादव ने झोलाछाप डॉक्टर रंजत कुमार, पनवा देवी व रविन्द्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद अनु नर्सिंग को शील कर दिया है। वही आरोपी डॉक्टर व सहयोगी भागे-फिरे रहे हैं। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धन्यवाद

चतरा साथियों नमस्कार मैं सरजू यादव मोबाइल वाली पर आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं प्रतापपुर तेलीटोला स्थित आयोजित पांच दिवसीय श्री भागवत कथा का समापन रविवार को हो गया है कथा के अंतिम दिन आचार्य श्री गौरीश कुमार पान्डेय ने भगवान कृष्ण के नटखट अवतार व उनके लीला के बारे में बताया।कहा की अपने जीवन में एक बार भगवत कथा की स्मरण जरूरी करना चाहिए।कथा के बाद कमिटी के सदस्यो ने आचार्य गौरीश कुमार पान्डेय को भव्य तरीके से विदाई किया।भागवत कथा के समापन के अवसर पर कमिटी के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आये महिला-पुरूष ने सैकड़ो लोगो ने भंडार में प्रसाद ग्रहण किया।पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने इस तरह के कार्यक्रम कराने के लिए कमिटी को बधाई दिया है कार्यक्रम के सफल बनाने में कमिटी के राजु कुमार, विकास वैभव,भोला साव,केशरीकांत,रूपेश कुमार,सुरज,आशिष,रंधीर,नितिश,गोलू,रोहित,विक्रम,पिन्टु,दिपु,अनिल समेत दर्जनो सदस्य शामिल है