दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के निर्देश पर आज सोमवार से पूरे राज्य भर में मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। इसे लेकर आज सभी बूथ स्तरीय पदाधिकारी को बूथ पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। आम लोगो से अपील की जा रही है कि बूथ पर पहुँच कर मतदाता सूची में अपना नाम जाकर जरूर देख लें। किसी भी विसंगति की स्थिति में अपने बीएलओ को बताएं या निर्वाचन हेल्पलाइन नंबर 1950 पर काल करें।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीष्मकालीन खीरे की खेती से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
लोकसभा चुनाव को लेकर, बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण चतरा) लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को सिंगल विंडो सेंटर में बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में शामिल बीपीओ,पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव व अंचल अधिकारी राकेश सहाय के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में ईवीएम और निर्वाचन से संबंधी जानकारी दी गई। बताया गया की सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे।मतदाताओं को समय से मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा दें। बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदान से एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें।पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों की समुचित व्यवस्था करें। साथ ही मतदान के दिन दिव्यांग और वृद्घ मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक दिगंबर पांडेय,तरुण कुमार,मनोज कुमार,सचिन दत्त शर्मा,चितरंजन शर्मा के साथ-साथ बीएलओ उपस्थित थे।
गोड्डा- निशिकांत दूबे राँची - संजय सेठ खूँटी- अर्जुन मुंडा हज़ारीबाग़- मनीष जायसवाल लोहरदगा-समीर उराँव चाईबासा-गीता कोड़ा जमशेदपुर-विद्युत चरण महतो दुमका-सुनील सोरेन राजमहल-ताला मरांडी कोडरमा-अनपूर्णा देवी पलामू-बीडी राम पर भरोसा जताया गया इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धन्यवाद
निःशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के 12(1) C अन्तर्गत मान्यता प्राप्त जिले के तीन विद्यालयों डीएभी पब्लिक स्कूल चतरा, डीएभी पब्लिक स्कूल बचरा, इन्दुमति टिबडेवाल विद्या मंदिर, चतरा में प्रवेश कक्षा में अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2024.25 में निः शुल्क नामांकन हेतु समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान द्वारा ऑनलाईन पोर्टल का विधिवत उदघाटन किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र,जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं साफ्टवेयर कंपनी बिट्सफेयर के बिजनेस प्रतिनिध किशु कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
