Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हंटरगंज प्रखण्ड के ग्राम पंचायत डुमरीकला अन्तर्गत ग्राम तुलसीपुर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्री राधेकृष्ण मंदिर परिसर मे मनाया गया।श्री कृष्ण सुदामा सखा संघ के तत्वावधान मुख्य आयोजक पूर्व मुखिया श्री कंचन यादव द्वारा निरंतर कई वर्षों से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होता रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शानदार दुगोला महामुकाबला का भी आयोजन किया गया जिसका श्रम व कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि ने विधिवत फिता काटकर समारोह का शुभारंभ किया तथा कलाकारों को अंग वस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किए। कार्यक्रम मे बिहार के सुप्रसिद्ध कलाकार ब्याश गुड्डू हलचल बनाम ब्याश सिरिजानन्द पाण्डेय ने शिरकत किया तथा भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीला प्रसंग सहित संगीत की प्रस्तुती से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक अनन्त व पिन्टु यादव ने किया। दुगोला कार्यक्रम के निर्णायक मंडली मे यादव महासभा के अध्यक्ष अर्जुन यादव तथा डाॅ.उमेश प्रजापति को निर्णायक प्रतिनियुक्त किया गया। तुलसीपुर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप मे होता रहा है जिसके आयोजन मे पूर्व मुखिया श्री कंचन यादव का निरंतर मुख्य भूमिका रहा है। पूर्व मुखिया श्री कंचन यादव के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभिषेक पाण्डेय,पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय,समाजसेवी श्री निवास सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शमरेश सिंह सहीत आए हुए सभी गण्यमान्य अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए तथा कमिटी के सभी सदस्यों को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किए। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव,प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश, प्रदेश सचिव भोली साहू, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित हुए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.