उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से जगीराम यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पति के संपत्ति में महिला का अधिकार नहीं होना चाहिए। महिला को जमीन का अधिकार दिया जायेगा तो वे पति को छोड़ कर जा सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से जागीराम यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जगन्नाथ मिश्रा से हुई। जगन्नाथ मिश्रा यह बताना चाहते है कि अगर बहु को जमीन दिया जाए और वह कहीं चली जाए घर से, तो जमीन भी चली जाएगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से जागीराम यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राम से हुई। राम यह बताना चाहते है कि महिला और पुरुष को बराबर हक़ मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से पूनम वर्मा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हंसरानी से हुई। हंसरानी यह बताना चाहती है कि वह लड़का और लड़की में भेद - भाव नहीं करते है। दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम वर्मा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जिस तरीके से पुरुषों को जमीनी अधिकार मिलता है उसी प्रकार महिलाओं को भी पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं स्वतन्त्र रहेंगी और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी

भारत में भूमि, महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता का एक महत्वपूर्ण साधन है। परंतु, सदियों से चली आ रही सामाजिक-सांस्कृतिक रूढ़ियों और कानूनी बाधाओं के कारण महिलाओं की भूमि पर अधिकार सीमित रहा है। यह सीमित पहुंच न केवल महिलाओं के व्यक्तिगत विकास को रोकती है, बल्कि समाज के पुरे विकास को भी रोकती करती है। आज भी महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में भूमि पर बहुत कम अधिकार हैं।यह देखते हुए कि महिलाएं बड़े पैमाने पर कृषि कार्य में लगी हुई हैं और अक्सर घरेलू उपभोग के लिए भोजन की प्राथमिक उत्पादक होती हैं। भूमि पर अधिक नियंत्रण के साथ, महिलाएं अधिक पौष्टिक फसलों, अधिक उत्पादक और टिकाऊ प्रथाओं में निवेश कर सकती हैं . तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों तक पहुंच में सुधार के लिए कौन से संसाधन और सहायता प्रणालियां आवश्यक हैं? *----- महिलाओं के लिए भूमि अधिकार को हासिल करने में संसाधनों तक सीमित पहुंच कैसे बाधा बनती है?

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सरोज वर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अधिकार मिलेगा तो उनके प्रति हिंसा में कमी आएगी। अभी महिलाओं को समाज में सम्मान नहीं मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से गीता वर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अधिकार मिलेगा तो उनके प्रति हिंसा में कमी आएगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक से पूनम देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मायावती से हुई। मायावती यह बताना चाहती है कि वह लड़का और लड़की में भेद - भाव नहीं करती है। जमीनी अधिकार में महिला और पुरुष को बराबर का हक़ देना चाहती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक से पूनम देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव नारायण मौर्या से हुई। शिव नारायण मौर्या यह बताना चाहती है कि लड़का और लड़की को बराबर अधिकार देना चाहिए। यही समाज के लिए अच्छा है।