उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से गीता यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बात कर रही है। ये कहती है कि महिला का कोई जगह नहीं होता ,न मायके का न ससुराल का। अधिकार के मामले में भी मायके में भी तवज़्ज़ो नहीं मिलता ,न ही ससुराल में। जबकि महिला की शादी के बाद ससुराल ही उनका घर बन जाता है,वो ससुराल को सँवारती है तब भी उनका ससुराल में सम्मान नहीं किया जाता है। पुरुष को सारा अधिकार मिलता है पर महिलाओं को कुछ नहीं। संपत्ति पर भी महिलाओं का अधिकार नहीं रहता है
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से गीता यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जन्म लेते ही परिवार वाले पराया धन कह देते हैं। जब लड़की 18 साल की होती है, तो उसकी शादी कर देते हैं। ऐसे में वो मायके के अधिकार से वंचित कर दी जाती है। जब वही महिला ससुराल आती है, तो वहां कहा जाता है की ये पराये घर से आयी है। इसके साथ ही कई कारणों से उन्हें प्रताड़ना भी झेलना पड़ता है। साथ ही उन्हें ससुराल में भी कोई हिस्सा संपत्ति में नहीं दिया जाता है। इन सभी चीजों से सरकार वाकिफ होते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं लेती है। जिसके कारण महिलाओं को कहीं कोई अधिकार नहीं मिलता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती के जमुनहा प्रखंड के ग्राम लक्ष्मणपुर गंगापुर से पूनम देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा मौर्या से हुई। सीमा मौर्या यह बताना चाहती है कि वो 23 वर्ष की है वह व्यापार करना चाहती है। वह पैसों की कमी के कारण नहीं कर पा रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से रीना यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गांव में पानी की टंकी नहीं है। पानी को उबालकर ही पीते हैं क्योंकि पानी शुद्ध करने का कोई और किसी तकनीक के बारे में नहीं जानते हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला के लक्ष्मणपुर ग्रामसभा से रीना यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके गाँव में पानी टंकी नहीं है। किसी तरह पानी लाती है और उसे उबाल कर पीती है। क्षेत्र में पानी की सुविधा नहीं होने से बहुत दिक्कत होती है
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से गीता यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेणु मिश्रा से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा नहीं मिलने का कारण हैं, पुरुष प्रधान समाज की सोच जो की गलत है। अगर महिला को जमीन पर अधिकार मिलेगा तो वो सशक्त होगी। अपने बच्चों के परवरिश के लिए भी सक्षम होगी। इसके साथ ही महिलाओं को समाज में सम्मान मिलेगा। धीरे-धीरे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ललिता देवी से साक्षात्कार लिया। ललिता देवी ने बताया कि ये अचार बनाती हैं और इनको यह काम अच्छा लगता है। इसी क्षेत्र में ये रोजगार करना चाहती हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूर्यान शर्मा से साक्षात्कार लिया। सूर्यान शर्मा ने बताया कि इनकी उम्र 15 साल है और ये पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए गौ पालन करना चाहते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप से साक्षात्कार लिया। प्रदीप ने बताया कि इनकी उम्र 14 साल है और ये अपने घर में गौ पालन करना चाहते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशु देवी से साक्षात्कार लिया। अंशु देवी ने बताया कि ये घर में कोचिंग सेंटर खोलना चाहती हैं। इसके लिए इनको सहयोग चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
