उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील कुमार से साक्षात्कार लिया। सुनील कुमार ने बताया कि हम बेटों को हक़ देते हैं मगर बेटियों को उनका हक़ देने में चूक जाते हैं। हमारी बहन-बेटियां हमारे हिस्से से दूर रहती हैं। अपनी बेटियों को अपने घर की सम्पत्ति में हिस्सा देना बहुत जरुरी है। साक्षात्कार सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बातचीत ।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से शिला देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वंदना से हुई। वंदना यह बताना चाहती है कि वह भैंस पालन करना चाहती है ,अगर उनको आर्थिक मदद मिले तो अच्छा रहेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार पाठक से साक्षात्कार लिया। राजेश कुमार ने बताया कि ये अपने बच्चों में फर्क नही करते हैं। जितना हक़ इनके बेटा का है उतना हक़ बेटी का भी है। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से गीता यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू यादव से साक्षात्कार लिया। संजू यादव ने बताया कि ये सिलाई सेंटर चलाती हैं और चाहती हैं इसको बढ़ाएं और ज्यादा पैसा कमा पाएं।इसके लिए सिलाई सेंटर के लिए उचित लोकेशन की तलाश कर रही हैं। ये आत्मनिर्भर और सक्षम बनना चाहती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से पूनम देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं के सशक्त होने पर वह आगे बढ़ सकती हैं, लेकिन कुछ समस्याएं हैं जो महिलाओं के हाथों में नहीं होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाती हैं।सब कुछ पुरुष के नाम से ही रहता है।महिलाओं को सशक्त होने के लिए वह कई व्यवसाय कर सकती है जैसे अचार बनाना , पढ़ी लिखी महिलायें कोचिंग सेंटर भी खोल सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से पूनम वर्मा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमन वर्मा से हुई। सुमन वर्मा यह बताना चाहती है कि वह कुछ बिज़नेस करना चाहती है लेकिन पैसों के कमी के कारण नहीं कर पा रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से सीमा मौर्य , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि वह कुछ बिज़नेस करना चाहती है लेकिन पैसे के कारण नहीं कर पा रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से गीता यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनी सिंह से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं खेती में पुरुष से ज्यादा काम करती हैं फिर भी महिलाओं को अधिकार नहीं मिलता है

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से पवन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़का हो या लड़की दोनों एक ही परिवार के बच्चे हैं। इसलिए दोनों को हर चीज में समान अधिकार मिलना चाहिए। आज के समय में लड़कों से ज्यादा लड़कियां ही खेतों में कार्य करती हैं। ऐसे में जमीन पर अधिकार भी मिलना जरुरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से गीता यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सविता सिंह से हुई। सविता सिंह यह बताना चाहतीं है कि जिस तरह से पुरुष को भूमि पर अधिकार मिल रहा है ,उसी तरह महिलाओं को भी मिलना चाहिए। महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलने से उनका मान सम्मान बढ़ता है। बच्चों को पढ़ा लिखा सकते है। बच्चों को सशक्त बना सकती है।