उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजली उपाध्याय से बातचीत की। अंजली उपाध्याय का कहना है महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने चाहिए, अगर महिलाओं को समान अधिकार दिए जाएं तो ही वे आगे बढ़ पाएंगी और हमारे समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को कभी भी कमजोर नहीं माना जाना चाहिए, महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं,कुछ लोग महिलाओं को कमजोर मानते हैं, लेकिन नहीं, महिलाएं और पुरुष सभी समान हैं।