उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से बिभा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपा से हुई। दीपा यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। पहले लोग महिलाओं को अधिकार नहीं दे सकते थे, क्योंकि लोग पुरुष और स्त्री में फर्क रखते थे। लोग सोचते थे जो काम पुरुष कर सकते है वह महिला नहीं कर सकती है। आज महिला और पुरुष एक जैसे हो गए है। इसीलिए महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए।