उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने एक श्रोता से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि कई बार महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार होता है। उन्हें उनके ससुराल से निकाल दिया जाता है। ऐसे में अगर महिला के पास भूमि होगी तो वो अपना भविष्य सुरक्षित कर पायेगी। इसके साथ ही सरकार को महिलाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। जो महिला व्यवसाय करना चाहती हैं। उन्हें भी सरकार द्वारा सहयोग मिलना चाहिए