उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने राधा वर्मा से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं की गरीबी तब ही मिटेगी जब महिलायें शिक्षित होगी। शिक्षित महिलाये आत्मनिर्भर हो कर आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी। महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी अधिक होने चाहिए। जिससे की वो काम कर गरीबी के चक्र से बाहर निकल पायें। इसके साथ ही समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है, जिसके कारण महिला का आत्मबल कमजोर होता है। इसलिए महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिले