उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिलाओं की समान भागीदारी के लिए लैंगिक असमानता को कम करने के लिए प्रयास करने होंगे। सार्वजनिक जीवन के सभी क्षेत्रों में लक्ष्यों और कार्य योजनाओं को स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं की प्रगति में बाधा डालने वाले भेदभावपूर्ण कानूनों और नियमों को समाप्त करना होगा।