उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अमीर हो या गरीब हर कोई अपने बच्चे को शिक्षित करना चाहता है।बच्चों को लेकर अमीर और गरीब दोनों एक जैसा ही सोचते हैं और सपना देखते हैं। लेकिन अमीर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पते हैं,वहीं गरीब के पास पैसों का अभाव होता है।दिनप्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है।गरीबों के लिए बढ़ती महंगाई में बच्चों को पढ़ाना और खिलाना बहुत मुश्किल है