उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की देश में घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर हमारे पास एक ही विकल्प है कि समाज और कानून दोनों अपने - अपने स्तर पर प्रयास करें। सबसे पहले सरकार सख्त कानून बनाए और फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की जानी चाहिए। ताकि पीड़ित को तत्काल न्याय मिल सके। दूसरी ओर समाज से अपेक्षा की जाती है कि वह महिला का सम्मान करने की परंपरा विकसित करे। समाज और कानून की आपसी समझ से इस समस्या को दूर किया जा सकता है । घरेलू हिंसा के पीछे का कारण परिवार में किसी विशेष व्यक्ति की शक्ति को बनाए रखने की प्रबल इच्छा है ।
