उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलम पांडेय , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि बढ़ती घरेलू हिंसा हर घर की कहानी है । घरेलू हिंसा सभ्य समाज का एक कड़वा सच है । आज भले ही महिला आयोग की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़े कुछ भी हों , घरेलू हिंसा एक वास्तविकता है । हिंसा की संख्या कई गुना अधिक है । घरेलू हिंसा बहुत तेजी से बढ़ रही है , जिसके कारण हर महिला , हर समाज आगे नहीं बढ़ पा रहा है और इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए हम चाहते हैं कि आप भी हमारे साथ जुड़ें ।