उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि राजीव की डायरी कार्यक्रम इन्हे अच्छा लगता है। अशोक भगत ने कहा की बचपन बचाओ के नाम पर सरकारी अफसरों के साथ साथ समाज के अधिकांश लोग संवेदनहीन हुए है जिससे बच्चों को न्याय नहीं मिल रहा है।सरकारी योजना उन तक नहीं पहुँच पा रही है। यह एक ऐसा विषय है जिसे सरकार अकेले पूरा नहीं कर सकती है। इसपर समाज के सभी लोगों को आगे आना पड़ेगा। देश को सुरक्षित रखने के लिए चुप्पी तोड़ना होगा।
