पेंशन पाने के लिए लोगो को अपने आप को जिन्दा सावित करना पड़ रहा है बलरामपुर में लोगो को मुर्दा दिखा कर बुजुर्गो का पेंशन काट दिया गया जिससे लोगो को अब अपने आप को जिन्दा साबित करना पड़ रहा है और कार्यालय का चक्कर लगा रहे है ग्राम पंचायत खजूरिया निवासी भानुमति राजपती वा दुलारी ने बताया कि पहले उनके खाते में पेंशन आ रही थीं इस बार नहीं आई। इनको जांच में मृत्युक दिखा दिया है।