शुरू हो रहा है बच्चों से जुड़ी कहानियों और किस्सों का सिलसिला | जहाँ मनाएंगे बचपन, बच्चों के अंदाज़ में | सुनियेगा ज़रूर, बचपन मनाओ, बढ़ते जाओ और मोबाइल वाणी की ये खास पेशकश |

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर मौजा आदिलपुर ,गांव सुमेरपुर के स्थानीय निवासी राजकुमार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन पर पूरा अधिकार है और उन्हें वह मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं। लेकिन आज वह अधिकार महिलाओं के लिए नहीं है। महिलाओं को कदम कदम पर दबाया जाता है और जिस तरह पुरुषों को भूमि में हिस्सेदारी है, उसी तरह महिलाओं को भी भूमि पर स्वामित्व का अधिकार होना चाहिए।भारत के स्वतंत्रता दिवस आंदोलन से प्रभावित महिलाएं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुईं और उनके समाज पर उनका प्रभाव पड़ा अभी इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है, जब समय आएगा तो जो कुछ भी सामने आएगा उसे वही माना जाएगा। महिलाओं को अधिकार दिलाने की जिम्मेदारी सरकार के साथ पुरुषों की भी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विकाश सिंह ने प्रखंड पयागपुर गांव ,ग्राम सहस्रनाम के स्थानीय निवासी बालमुकुंद तिवारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं का सशक्तिकरण समाज में बदलाव ला सकता है। महिलाएं परिवार की पहली पाठशाला हैं। इसलिए अगर महिलाएं हमेशा शिक्षित रहती हैं और गणित में कुछ बुनियादी ज्ञान रखती हैं, तो वे हमेशा परिवार चलाएंगी और परिवार हमेशा खुश रहेगा, देश खुश रहेगा, लोग खुश होंगे। इसलिए उन्हें भूमि का अधिकार दिया जाना चाहिए। हमारे देश में किसी पुरुष के नाम पर भूमि हो सकती है तो महिलाओं का अधिकार क्यों नहीं। महिलाएं भी इसका हिस्सा होनी चाहिए। राजनेताओं को इस पर कानून बनाना चाहिए और महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए। तभी देश का विकास होगा, गांव का विकास होगा, परिवार का विकास होगा और लोग खुश होंगे।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विकाश सिंह ने मौजा भूपगंज ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच के स्थानीय निवासी लगना से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे बहुत गरीब हैं और उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता चेतराम तिवारी से बात किया ,उन्होंने बताया की महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिला हुआ है और यह उनके लिए सरकार के द्वारा बहुत ही अच्छा कदम है। क्योंकि अगर उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिला होता तो शादी टूट जाने के बाद उन्हें दर दर की ठोकरे खानी पड़ती। वर्त्तमान सरकार ने बहन व बेटियों के लिए बहुत कुछ कर रही है और आगे भी करेगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी पल्ल्वी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है।ताकि वे अपने बच्चों को शिक्षा दे पाएंगीं । महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए अगर महिलाओं के पास भूमि होगा तो उनका शोषण कोई नहीं कर सकता है और वेजीवन में कुछ कर पाने में सक्षम होंगीं साथ ही उन्हें कोई भी रोजगार मिल सकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लाक तेजवापुर जिला बहराइच के स्थानीय निवासी अनूप कुमार चौधरी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शिक्षित महिला पढ़ने और लिखने में सक्षम है, तो उन्हें अच्छी नौकरी, व्यवसाय, सम्मान,भूमि संपत्ति, दी जानी चाहिए। भूमि में महिलाओं का बहुमत बिल्कुल नहीं है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,तहसील पयागपुर ,थाना हुजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं और पुरुषों को सशक्त बनाया जाना चाहिए। महिलाओं को देश में हिंसा का सामना करना पड़ता है जिससे उन्हें कम सम्मान मिलता है। परिवार की महिलाएं डर से घर के अंदर बैठी हैं और अगर जमीन का हिस्सा जबरन ले लिया जाता है और अगर सरकार द्वारा नियम लागू किया जाता है और भूमि का हिस्सा हो गया तो पुरुषों को यह सहन नहीं हो पाएगा। हमारे देश में ऐसा नियम होना चाहिए कि महिलाओं के अधिकार भी भूमि में होने चाहिए। पुरुष महिलाओं को बहुत प्रताड़ित करते हैं और पीटते हैं, इसलिए डर से घर के अंदर बैठने के कारण महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वे सुबह से शाम तक अपने घर के कामों में व्यस्त रहते हैं उनकी मजबूरी होती है और बाहर वे कुछ भी नहीं कर पाते हैं।