उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से शिव कुमार तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता सुजीत सिंह से बात की, उन्होंने बताया की जैसे कि हाल की पीढ़ी के महिलायें स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय लेने में सक्षम हैं, लेकिन जो बुजुर्गों की तरह पिछड़ी हुई महिलाएं हैं जो शिक्षित नहीं हैं, वे लोग अपने निर्णय खुद नहीं ले पाते हैं। शिक्षित महिलाओं को ही भूमि का अधिकार मिलना चाहिए नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है।महिलाओं को भूमि अधिकार प्राप्त करने में बाधाएं हो सकती हैं जैसे सबसे पहले पारिवारिक समस्याएं आएंगी, पारिवारिक समस्याएं जैसे तलाक, आदि, जो भी हो, ऐसा होने की संभावना है, बेहतर होगा कि इस पर ध्यान न दिया जाए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से शिव कुमार तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता भूपेंद्र मौर्य से बात की, उन्होंने बताया की भारत एक पुरुष प्रधान देश है और यहाँ महिलाएं पिछड़ी हुई हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार देकर उनके जीवन में उनकी सामाजिक , आर्थिक स्थिति में शैक्षिक और राजनीतिक सुधार होंगे और इससे समाज में समानता बढ़ेगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से शिव कुमार तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता कुंवर साहेब से बात की, उन्होंने बताया की महिलाएँ हमेशा स्वतंत्र रहती हैं। हम महिलाओं को लक्ष्मी मानते हैं। महिलाएं स्वतंत्र होकर निर्णय नहीं ले सकती है। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाये तो वो पुरुषों का सम्मान करना बंद कर देगी। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना नहीं चाहिए नहीं तो पुरुषो का महत्व काम हो जायेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने ने बताया की बाहर के काम जैसे खेत किसानी के सभी को बराबर का हक़ मिलना चाहिए और महिलायें जब भी बाहर निकले तो उन्हें हर तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए महिलाओं को खेती किसानी के बजाय अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलना चाहिए जिससे वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके और अपने जीवन को बेहतर बना सके।

कारीगर लोगों के लिए आर्यावर्त विश्वकर्मा योजना के तहत 3 लाख का ऋण उचित दर पर दिया जा रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर की स्थानीय निवासी यशी पांडेय से बातचीत की। यशी पांडेय ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए ,इससे वो आगे पढाई व व्यापार कर सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी पूजा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी हैं। यदि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलेगा तो वे अपने हक़ के लिए आवाज़ उठा सकती हैं ,खुद सक्षम हो सकती हैं ,बच्चों का लालन पालन कर सकती हैं। शादी हो जाने के कारण महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी गिरधारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमारे संविधान में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिया गया है जिससे महिलाएं अपना निर्णय स्वतंत्र तरीके से ले सकती हैं और भूमि में अधिकार मिलने से महिलाएं कोई भी छोटा सा बिजनेस कर सकती हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामवा पोस्ट रनियापुर गोबरही थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के स्थानीय निवासी राम निहाल मौर्य से बातचीत की। राम निहाल मौर्य ने बताया कि समाज में महिलाओं को नौकरी तथा रोजगार में जागृत करना होगा। महिलाओं को डरने की जरुरत नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रयागपुर प्रखंड के स्थानीय निवासी स्वामी दयाल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि पुरुष जमीन को बेच कर सारा पैसा व्यर्थ कर देते हैं और उनके बच्चों को उसका लाभ नहीं मिल पाता। भूमि अधिकार मिलने से महिलाएं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकते हैं और वह अपने जीवन में बहुत आगे जा सकती है ,जमीन में अधिकार मिलने से महिलाएं अपना निर्णय स्वतंत्र तरीके से भी ले सकते हैं।महिलाओं को शिक्षित करने की जरुरत है