उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम गंगापुर की कमला देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की महिलाओं को अपने जीवन यापन के लिए जमीन मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बैजनाथ पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की स्व-सहायता समूहों में कुछ महिलाओं को अपने खेत को व्यवस्थित करना चाहिए और पट्टे पर लेना चाहिए और उस पर काम करना चाहिए। अब जब वे एक संयुक्त परिवार में काम करते हैं, तो भारत एक पुरुष प्रधान देश है, तो इसमें जो आय होती है वह पुरुष स्वयं लेते हैं, वे खेतों में श्रम भी करते हैं, इसलिए उन्हें यह नहीं मिलता है, इसलिए अगर वे संगठित होकर और सरकार द्वारा कई योजनाएं चल रही हैं उसमे महिलायें व्यवस्थित होकर अपना काम करेंगे तो उनकी आय का स्तर सही होगा। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी है इस वजह से महिलाये पिछड़ रही है और गाँव में स्व-रोजगार प्रशिक्षण और प्रशिक्षण केंद्र नहीं है, इस वजह से भी महिलायें सशक्त नहीं हो पा रही है। ग्रामीण इलाकों के लोग इतने जागरूक नहीं हैं, कम से कम उन्हें सरकार द्वारा जगाया जाना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाए जाएं, प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं, तभी विकास होगा। भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि गाँव के स्तर पर कोई योजना नहीं आती, उन सभी को कर्मचारियों द्वारा लूटा और खाया जाता है और लोग अभी भी पिछड़े हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञानमती जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की उन्हें भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और गाँव का विकास तभी होगा जब वहां के लोग शिक्षित होंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला, ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मुन्ना लाल पाठक से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से पहले बहुत सारी बाधाएं आती है, उन्हें पति के मृत्यु के बाद बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज कल कोई किसी की मदद नहीं करता है, पति की मृत्यु के बाद ही महिलाओं का भूमि पर हिस्सा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति पर अविवाहित महिला का ही हक़ हो सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला, ब्लॉक पायागपुर, ग्राम सुमेरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मालती पाठक से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। आज कल की महिलाये एक दुसरे से काफी ईर्ष्या करती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लॉक पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लाक पयागपुर के स्थानीय निवासी महेश कुमार से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें रोजगार भी मिलना चाहिए। जिस प्रकार पुरुषो का अधिकार हो सकता है भूमि में उसी प्रकार महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लाक हुजूरपुर ,थाना हुजूरपुर, तहसील पयागपुर ,जिला बहराइच के स्थानीय निवासी बाबू गोस्वामी से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज को उनके साथ खड़ा होना जरूरी है। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाएँ घर के अंदर बैठी रहे ये सही नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक भूपगंज थाना पयागपुर गांव पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच के स्थानीय निवासी आशा से बात किया उन्होंने बताया की उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और उनके पास रोजगार भी नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता सीतापति से बात किया उन्होंने बताया की उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और उनके पास रोजगार भी नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय से साक्षात्कार लिया। विजय ने बताया कि महिलाओं को रोजगार मिलना चाहिए और बराबर काहक़ मिलना चाहिए। पुरुषों के समान महिलाओं को भी बाहर जाकर काम करना चाहिए ,ताकि उनका जीवन बेहतर बन सके ।