उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज पंडित पूर्वा जैसार, से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हंसराज से साक्षात्कार लिया। हंसराज ने बताया कि जब तक लड़कियों की शादी नहीं हुई है, तब तक लड़कियों का अधिकार पैतृक संपत्ति में है। शादी के बाद लड़कियों का उनके ससुराल में अधिकार होता है। अगर किसी माता पिता के लड़के संतान नहीं है, तो वहां पर बेटियों का ही अधिकार होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंगल सिंह से साक्षात्कार लिया।मंगल सिंहने बताया कि लड़की को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। लड़की का भाई नही होता है तो उसकी जिम्मेदारी होती है। यदि भाई है तो वो इच्छा से बहन को सम्पत्ति में हिस्सा दे सकता है। शादी के बाद लड़की को ससुराल की सम्पत्ति पर भी पूरा अधिकार है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार शुक्ला से साक्षात्कार लिया।कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि जब तक लड़की कुंआरी है तब तक पिता की सम्पत्ति में उनका हक़ होना चाहिए। शादी के बाद लड़की का हक़ मैके में खत्म हो जाएगा ,लड़की को ससुराल में अपना हक़ लेना चाहिए।महिला और पुरुष दोनों के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से खुशबु श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ब्लॉक बाबागंज,थाना नवाबगंज स्थित मानताहवा गांव के प्राथमिक स्कूल जाने वाला रोड बहुत ख़राब है। इस कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से अवधेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशबु श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया।खुशबु श्रीवास्तव ने बताया कि लड़कियों को जमीं में अधिकार मिलना चाहिए। विशेषकर ससुराल में जरूर मिलना चाहिए। मैके में यदि भाई है तो लड़की को सम्पत्ति का का अधिकार नही मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर मौजा सुनहरा ग्राम सुनहरा से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश चंद्र मिश्रा से साक्षात्कार लिया। उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जा सकता है। महिलाओं को पुरुषो के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। युवा पीढ़ी जिन दिन जागरूक हो जायेंगे , उस दिन से सभी महिलाओं को पुरुषो के समान अधिकार मिलने लगेंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर मौजा हुजूरपुर ग्राम हुजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेश सिंह से साक्षात्कार लिया।महेश सिंह ने बताया कि भूमि में जितना अधिकार पुत्र का होना चाहिए उतना ही अधिकार बेटियों का भी होना चाहिए। लड़को में मुकाबले लड़कियाँ ज्यादा जागरूक होती है। समाज की रूढ़िवादी विचार के कारण महिलाओं को घरो से बाहर निकलने नहीं दिया जाता है। सरकारी लाभ पाने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। महिलाओं को उनके पैतृक संपत्ति में अधिकार जरूर मिल सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हफीजुल रहमान से साक्षात्कार लिया। हफीजुल रहमान ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाओं को घर से बाहर निकल कर काम करना चाहिए। पुरुषों को उनका साथ देना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों एक सामान है,इसलिए दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परशुराम से साक्षात्कार लिया।परशुराम ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। पुरुष महिलाओं को आगे नही बढ़ने देते ऐसा सोच गलत है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सफीउल्ला से साक्षात्कार लिया।सफीउल्ला ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ी - लिखी महिलाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए।अशिक्षित महिलाएं घर के कामों और बाल - बच्चों में बहुत व्यस्त रहती हैं,इसलिए वो जागरूक नही होती हैं। शिक्षित महिला जागरूक होती हैं
