उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से उग्रसेन सिंह पिता का नाम त्रिभुवन सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए लेकिन शादी के बाद मिलना चाहिए।लड़का और लड़की दोनों माँ के बच्चे हैं लेकिन लड़कियों का अधिकार ससुराल में होता है।जब लड़की की शादी हो जाती है उसका अधिकार ससुराल में ह जाता है मायके में पिता या माता भाई के मृत्यु हो जाने के बाद लड़कियों का अधिकार मायके में हो जाता है। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है जब तक शिक्षित ना हो तो कुछ भी काम नहीं कर पायेंगी। उनका कहना है सरकार द्वारा दिए जाने वाले योजनाओं का लाभ महिलाओं तक नहीं पहुँच पाती हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का की फसल में फॉल वर्म कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से श्री नारायण पांडे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके दो लड़के, तीन लड़कियां हैं और वे उन्हें बराबर का अधिकार देना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है इससे उनमे आगे जाकर मनमुटाव हो सकता है क्यूंकि सम्पत्ति में बेटों का हक़ ज्यादा होता है। बेटियां शादी कर के अपने घर चली जाती हैं उन्हें अपने ससुराल में अधिकार मिलता है।
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधान जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए जागरूकता लानी होगी, जब महिला पढ़ लिख लेगी तो उन्हें ये ज्ञान हो जायेगा की कैसे वो पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार पा सकती है। जिस माता पिता के पुत्र संतान नहीं है, वहां पर बेटियों का अधिकार पैतृक संपत्ति पर होता है। पहले पैतृक संपत्ति में बेटो का ही हक़ होता था, पर अब पैतृक संपत्ति में बेटो के साथ साथ माँ का भी हक़ होता है, और संपत्ति का बराबर बटवारा होता है। अब महिलाओं के अंदर भी जागरूकता आ गई है, वो भी अब अपने अधिकारों को जानने लगे है। महिलायें अब धीरे धीरे जागरूक हो रही है और आगे बढ़ रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज काशी जोत ,गांव काशी जोत से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम कुमार से साक्षात्कार लिया। विक्रम ने बताया कि लड़कियों को भूमि में अधिकार विशेष परिस्तिथि के हिसाब से मिलना चाहिए। महिला की शादी टूट जाने पर वो अपने मायके में संपत्ति के लिए दावा कर सकती है। पिता को संपत्ति अगर पूर्वजो के द्वारा मिली है, तो उस संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार है। महिलाओं के पिछड़े होने के पीछे कही न कही सरकार की गलती है, क्युकी सरकार के द्वारा चलाये गए अभियान को गाँव गाँव तक पहुंचना सरकार का काम है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक महासी ,मौज भगवती शंकरपुर ,गांव बहादुरपुरवा से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू सिंह से साक्षात्कार लिया। बबलू सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जा सकता है। महिलाओं को घरो से बाहर निकलने का पूरा अधिकार है अशिक्षित लोग महिलाओं को कम बाहर निकलने देते है। महिलायें शिक्षित रहेंगी तो उन्हें सभी चीज़ की जानकारी रहेगी,इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज रूपगंज बाजार से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार से साक्षात्कार लिया। संजय कुमार ने बताया कि माता पिता बेटी की शादी में लाखो खर्च करते है, इसलिए उन्हे पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं होता है। शादी से पहले बेटियों का अधिकार होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। हमारे समाज में महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। समाज में बहुत से लोग है जो अपने बहन बेटियों को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है और बहुत से लोग चाहते है की हमारी बहन बेटी घरो से बाहर निकले और आगे बढे।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के निवासी नीरज पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर बेटी की शादी नहीं होती है , तो पिता के संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। शादी के बाद बेटियों का हिस्सा उनके ससुराल में होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बेलभरिया के निवासी वाहिद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बहन को भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए, जैसे बेटा को अधिकार मिल रहा है वैसे ही बेटी को भी बराबर का अधिकार मिलना चाहिए
