उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की हमारे समाज में महिलाओं का पूरा अधिकार होना चाहिए भूमि में, जिस प्रकार ससुराल में उनका हक़ होता है , उसी प्रकार उनका मायके में भी हक़ होना चाहिए। परन्तु माता-पिता ये भी सोचते ही की अगर हम संपत्ति में हिस्सा अपने बेटी को देंगे, तो अपने बेटे को क्या देंगे। यही कारण है की माता पिता नहीं चाहते है, की लड़कियों का भी भूमि में हिस्सा हो। उनका अधिकार केवल ससुराल में होता है। हमारे समाज में महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है और जब तक शिक्षित नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगी। भारत सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है। पुरुषो को महिलाओं को घरो से बाहर निकलने देना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा शिवनहा गांव शिवनहा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से धांधू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को ससुराल और मायके दोनों जगह बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज कंदरा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का भी अधिकार भूमि में हो सकता है। शादी हो जाने के बाद उनका हक़ ससुराल में होता है, अगर उनका भाई नहीं है तो पैतृक संपत्ति में उनका पूरा अधिकार होता है। महिलाओं का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है, अगर पढ़ी लिखी नहीं होगी तो अपने अधिकारों को नहीं जान पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आस्था से साक्षात्कार लिया।आस्था ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में भाई के बराबर इनको भी अधिकार मिलना चाहिए। इस भूमि का उपयोग पैसा कमाने और रोजगार करने के लिए करेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मदनलाल से साक्षात्कार लिया।मदनलाल ने बताया कि बेटी को शादी के बाद ससुराल में सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि मायके में माता - पिता या भाई नही हैं तब वो वहां भी सम्पत्ति की अधिकारी है।लड़कियों को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए।साथ ही महिलाओं को घर से बाहर निकल कर नौकरी और बिजनेस करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ओमप्रकाश से साक्षात्कार लिया।ओमप्रकाश ने बताया कि लड़की को मायके में शादी से पहले और ससुराल में शादी के बाद सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटी को पढ़ना चाहिए ,ताकि वो सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नही होती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम खबर दास शुक्ला से साक्षात्कार लिया।राम खबर दास शुक्ला ने बताया कि लड़की को मायके में शादी से पहले और ससुराल में शादी के बाद सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। पिता का कोई उत्तराधिकारी नही है तो उस परिस्थिति में बेटी को मायके का सम्पत्ति मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए,ताकि वो सरकारी योजना का लाभ ले सकें।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद रफीक से साक्षात्कार लिया।मोहम्मद रफीक ने बताया कि बेटी को शादी के बाद ससुराल में सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि मायके में माता - पिता या भाई नही हैं तब वो वहां भी सम्पत्ति की अधिकारी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलसीराम से साक्षात्कार लिया।तुलसीराम ने बताया कि लड़की को मायके में शादी से पहले और ससुराल में शादी के बाद सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटी को पढ़ना चाहिए ,ताकि वो सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें
जगराम का कहना है कि महिलाओं को शादी के पहले पूरा अधिकार भूमि होना चाहिए शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है अगर मायके में माता-पिता भाई-बहन नहीं है तो विधायता औरत मायके तथा ससुराल का धन ले सकती है
