उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हनुमान से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शादी के बाद अधिकार उनके ससुराल में होता है। मायके में उन्हें अच्छे से पढ़ाया जाना चाहिए। अशिक्षा के कारण महिलायें सरकारी लाभ से वंचित रह जाती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा पांडेय से साक्षात्कार लिया। नेहा पांडेय ने बताया कि अभी भी पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव है, स्कूल में पुरुष शिक्षक को ज्यादा वेतन दिया जाता है, महिला शिक्षिका के मुकाबले। कुछ पुराने सोच के लोग भी यही सोचते है की, लड़की को तो दूसरे घर ही जाना है और लड़को को घर की ज़िम्मेदारी होगी। लड़कियाँ आजकल किसी भी चीज में कम नहीं हैं, लेकिन लोगों की सोच को बदलना बहुत जरूरी है और शिक्षा बहुत जरूरी है। लोग शिक्षति होंगे तभी पुरुष और महिला में कम भेदभाव होगा। महिलाओं को शादी के बाद भी दो घर देखन होता है, ससुराल में भी अपने माता पिता को लेकर चिंतित रहती है। समाज में भेदभाव को ख़त्म करना बहुत जरुरी है और पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना बहुत जरुरी है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा गुदरा गांव नटाईपुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पढाई लिखे के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। महिलाओं को भूमि में अधिकार उनके ससुराल में मिलेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा नकहरा गांव नकहरा अब्बू पुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से आशीष श्रीवास्तव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिला अपने अधिकारों को जान नहीं पाएंगी। शादी से पहले महिलाओं का अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा इमलियागंज गांव इमलियागंज से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जाशेन्द्र प्रताप सिंहसे बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ,मायके में शादी के पहले अधिकार होना चाहिए और ससुराल में पूरा अधिकार होता है। शादी से पहले अधिकार होना चाहिए और शादी के बाद अधिकार नहीं होना चाहिए, क्युकी लड़को के लिए कुछ नहीं रह जायेगा। शिक्षा दोनों के लिए बहुत ही जरुरी है। पुरुष वर्ग अपने शक के कारण महिलाओं के बाहर जाने से रोकते है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा शिवनहा गांव शिवनहा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्येंद्र से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का अधिकार ससुराल में होता है। शादी न होने पर उनका अधिकार मायके में होता है,अगर भाई नहीं है तो पैतृक संपत्ति में उनका पूरा अधिकार है। शिक्षा बहुत जरुरी है, पढ़ेंगे लिखेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे। अशिक्षा के कारण सरकारी लाभ नहीं उठा पाते है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा जगतपुर गांव जगतपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से विमला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है, शादी के पहले महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिल रहा है। महिलाओं को भी बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए, सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा जाकतपुर गांव जाकतपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्तू राम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का भी भूमि में अधिकार है। अगर पिता के पुत्र संतान नहीं है तो, मायके में भो बेटियों का पूरा हक़ है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अगर बेटियों को नौकरी मिलेगा तो वो जरूर करायेंगे।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं के लिए शिक्षा जरूरी है और जब तक शिक्षक नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। महिलाओं को घरो से बाहर निकलना बहुत जरुरी है , जो अशिक्षित महिलाएं है वो घरो के बाहर नहीं जा पा रही है और सरकारी योजनाओ से भी वंचित रह जाती है। जब तक महिलायें मायके में है तब तक उनका पूरा अधिकार है , शादी हो जाने के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। पहले भूमि को केवल पुरुषों की संपत्ति मानी जाती थी लेकिन अब कानून महिलाओं को भी भूमि का अधिकार देता है। महिलाओं को अपने इस अधिकार के बारे में जानकरी होना चाहिए और पाने की कोसिस करनी चाहिए। अपने परिवार में अपने अधिकार या अपने हक़ के लिए आवाज़ उठानी होगी। सरकार महिलाओं के भूमि अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दे रही है
