उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लंकापुर की निवासी रजनी पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी हक़ होना चाहिए , लेकिन कोई देता नहीं है। अगर एक कोई देने लगेगा , तो हर कोई लेना चाहेगा। महिलायें शिक्षित होंगी तभी अपने अधिकारों को जान पाएंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटा और बेटी एक समान है , तो बेटियों को भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा के आभाव के कारण महिलायें अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया।सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। गावों में ज्यादातर महिलाएं अनपढ़ हैं और वो भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जानकारी के अभाव में वंचित हैं । माता - पिता मजदूरी कर के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा पर ध्यान नही दिया जाता है। सुनील कुमार मिश्रा सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था से असंतुष्ट हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भास्कर से साक्षात्कार लिया।भास्कर ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए। शादी के बाद ससुराल में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के बलरामपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजयपाल सिंह से साक्षात्कार लिया।विजयपाल सिंह ने बताया कि शादी से पहले महिला का मायके में अधिकार है। विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। यदि मायके में भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके की सम्पत्ति में बेटी का अधिकार हो सकता है। महिलाओं को जागरूक होने के लिए शिक्षित होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद अरशद से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद अरशद ने बताया कि ये अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। बेटियों को पिता की सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा नही होता है। शादी के बाद ससुराल में उनका सम्पत्ति में हिस्सा होता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। कारोबार या नौकरी करने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामतेज से साक्षात्कार लिया।रामतेज ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षा के बिना महिलाएं जीवन में कुछ नही कर पाएंगी। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में पुरुष के बराबर हिस्सा मिलना चाहिए। रामतेज की चार लड़कियां हैंऔर इन्होने अपनी बेटियों को नही पढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरारी लाल से साक्षात्कार लिया। मुरारी लाल ने बताया कि ये खेती का काम करते हैं। महिलाओं को पढ़ाना चाहिए और पैतृक सम्पत्ति में उनको बराबर का हिस्सा होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू से साक्षात्कार लिया।गुड्डू ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।जो महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पा रही हैं,उन तक लाभ पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू चौरसिया से साक्षात्कार लिया।सोनू चौरसिया ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना चाहिए। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, ये सुनिश्चित करना होगा। भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है तथा पैसा खर्च किया जा रहा है, मगर उन्हें जागरूक नही किया जा रहा है। महिलाओं को लाभ का पात्र बनाया जाना चाहिए।ज्यादातर महिलाएं घर के अंदर रहती हैं , वो घर से बाहर निकलती नही हैं। साथ ही पुरुषों को भी शिक्षित होना जरुरी है। जब पुरुष शिक्षित होंगे तभी वो शिक्षा के महत्त्व को समझेंगे और महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेंगे
