उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू चौरसिया से साक्षात्कार लिया।सोनू चौरसिया ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना चाहिए। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, ये सुनिश्चित करना होगा। भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है तथा पैसा खर्च किया जा रहा है, मगर उन्हें जागरूक नही किया जा रहा है। महिलाओं को लाभ का पात्र बनाया जाना चाहिए।ज्यादातर महिलाएं घर के अंदर रहती हैं , वो घर से बाहर निकलती नही हैं। साथ ही पुरुषों को भी शिक्षित होना जरुरी है। जब पुरुष शिक्षित होंगे तभी वो शिक्षा के महत्त्व को समझेंगे और महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेंगे