उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के रुपईडीह प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील कुमार पांडे से साक्षात्कार लिया। सुनील कुमार पांडे ने बताया कि सरकार महिलाओं को भूमि में बराबर का हिस्सेदार मान रही है और जब सरकार ये बात मान रही है तो, हमें भी इस बात को मानना चाहिए। और महिलाओं को भूमि के बराबर का हिस्सा देना चाहिए। महिलाओं को समाज में सशक्त बनाना चाहिए। महिलायें हर क्षेत्र में आगे चल रही है, बेटियों को शिक्षित करना चाहिए और बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा कर रही है। सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाए चला रहे है। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सरकार निशुल्क शिक्षा प्रदान कराती है। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज तिवारी से साक्षात्कार लिया। सूरज तिवारी ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अलख निरंजन से साक्षात्कार लिया। अलख निरंजन ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को जागरूक किया जाना चाहिए। अशिक्षित महिलायें जब शिक्षित महिलाओं के साथ रहेंगी, तभी जागरूक हो पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम शंकर वर्मा से साक्षात्कार लिया। राम शंकर वर्मा ने बताया कि महिलाओं को सुविधा दिया जाना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है , बेटियों को पढ़ना भी है और आगे भी बढ़ने देना है। ऐसा भी जरुरी नहीं है की, महिला और पुरुष जब साथ मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकास हो सकेगा। महिलाओं का जागरूक होना सबसे जरुरी है। पढ़ी लिखी महिलाओं का अधिकार है की वो घर से बाहर निकलकर कार्य करे। महिलाओं का सम्मान करना भी जरुरी है, महिलायें अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी उन्हें समझदारी आएगी। महिलाओं को घरो से बाहर निकलने दिया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए। सरकारबेटियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। सभी महिलायें एक जैसी नहीं होती और सबकी सोच एक जैसी नहीं होती

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंटू से साक्षात्कार लिया। पिंटू ने बताया कि वो अपनी बेटी को पढ़ना चाहते है। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चेतराम से साक्षात्कार लिया। चेतराम ने बताया कि वो अपनी बेटियों को पढ़ना चाहते है। हमारे समाज में जब तक बेटियां अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी तब तक जागरूक नहीं हो पाएंगी। शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल होता है। अगर महिला के भाई नहीं है तो वो अपना अधिकार मायके में भी ले सकती है। भाई के रहते अगर पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेते है तो इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लालू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। लालू प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है। समाज में बेटियां पढेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरवन कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया। सरवन कुमार मिश्रा का कहना है कि हर महिला को शिक्षित होना चाहिए ये पुर्ण रूप से अधिकार होता है और मौलिक अधिकार है इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। जो अशिक्षित महिलाएं हैं उन्हें विशेष रूप से शिक्षित करना चाहिए ताकि उनके साथ कोई धोखा धड़ी ना हो।सरकार द्वारा बहुत पहले नियम बनाया गया था घर घर की महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा था लेकिन फिर ये बंद हो गया। उनका कहना है महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकार बहुत जरूरी है। यदि एक लड़की की शादी कर दी जाती है उसके दो साल, चार साल, छह साल के बाद उसके ससुराल वाले उसे उसके घर से निकालना चाहते हैं और उसे आर्थिक रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित करना चाहते हैं। तो भूमि अधिकार मिलने पर वे अपना गुजारा कर सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद इरशाद से बातचीत की।मोहम्मद इरशाद का कहना है सम्पत्ती में महिलाओं को ससुराल और मायके में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए