उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनीष कुमार कश्यप से बातचीत की। मनीष कुमार कश्यप का कहना है कि यदि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार दे दिया जाएगा तो महिलाएं छोड़ के चली जायेंगी तो पुरूषों का क्या होगा। महिलाओं का अधिकार पति के न रहने के बाद भी राशन उनके नाम से ही आएगा, उनका कहना है विश्वास पात्र महिलाओं को पुरूष अपना हिस्सा दे सकते हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाये यदि शिक्षित रहेंगी तभी देश बढ़ेगा विकास होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरली चौरसिया से बातचीत की का कहना है महिलाओं को अधिकार देने पर महिलाएं भाग जाती है, महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। जब तक शिक्षित नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता शरण से बातचीत की। सीता शरण का कहना है कि महिलाओं को ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए मायके में नहीं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा बहुत मिलना बहुत जरूरी है वे भी अपनी बेटियों को शिक्षित कर रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम रूप से बातचीत की। राम रूप का कहना है कि महिलाओं को ससुराल और मायके दोनों जगह बराबर का अधिकार मिलना चाहिए, उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। सरकारी योजनाओं का जानकारी ना होने के कारण महिलाएं योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती है इसलिए उन्हें शिक्षित होना जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पखरपुर निवासी मोहम्मद इसरार से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद इसरार ने बताया कि पैतृक संपत्ति में जितना अधिकार बेटो का होना चाहिए उतना ही अधिकार बेटियों का भी होना चाहिए। उनका कहना है की चाहे कुछ भी हो जाये वो अपने बेटियों पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे और उन्हें जो चाहिए वो देंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कैसर गंज निवासी मोहम्मद राजा से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद राजा ने बताया कि जो महिलाओं का हक़ है वो उन्हें मिलना चाहिए और जो लड़को का हक़ है वो लड़को को मिलना चाहिए। बेटा और बेटी एक ही माता पिता के संतान होते है , इसलिए पैतृक संपत्ति में दोनों का बराबर का अधिकार होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद आलम से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद आलम ने बताया कि भूमि में जितना अधिकार बेटो का है, उतना ही अधिकार बेटियों का भी है। इस निर्णय से वो और उनके परिवार वाले भी संतुष्ट है। इससे बेटो को कोई भी दिक्कत नहीं होती है। अगर बेटियों को को उनके ससुराल में हिस्सा नहीं मिला तो , मायके में तो उनका अधिकार रहेगा ही। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुहम्मद आलम से बातचीत की।मुहम्मद आलम का कहना है कि वे अपने संपत्ति में अपने बहन बेटियों को हिस्सा देंगे क्योंकि वे भी इस घर का हिस्सा है ,
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद कुमार पांडे से बातचीत की। बातचीत में विनोद कुमार पांडे का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार मिलना चाहिए लेकिन उन्हें शादी के बाद ससुराल में मिलना चाहिए। क्योंकि बेटियां शादी कर के ससुराल जाती हैं वहां पर देख रेख करती हैं तो उन्हें हिस्सा मिलना ही चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शोभा राम से साक्षात्कार लिया। शोभा राम ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार दिया जा सकता है। शोभा राम ने बताया की वो अपनी बेटी को पढ़ाना चाहते है। शिक्षित महिलाओं को सभी तरह की जानकारियां प्राप्त होती है। महिलायें जब अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक और जानकार हो पाएंगी
