उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बैजनाथ से साक्षात्कार लिया। बैजनाथ ने बताया कि महिलाओं को मायके , ससुराल और पति के संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अशोक कुमार से साक्षात्कार लिया। अशोक कुमार का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत ज़रूरी है बिना शिक्षा के कुछ भी हासिल नहीं कर पायेंगी। उनका कहना है महिलाओं का संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए शादी के पहले वे मायके में अधिकार प्राप्त कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेवालाल से साक्षात्कार लिया। मेवालाल का कहना है कि महिलाओं का संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए अगर मायके में भाई नहीं है केवल बेटी है तो दोनों जगह का हिस्सा लेने के पात्र हैं उनका कहना है बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ,जो अशिक्षित महिलाएं हैं वह जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम उजागर से साक्षात्कार लिया। राम उजागर का कहना है कि महिलाओं का संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए जब कोई बेटा ना हो तो उन्हें मायके में मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज के ज़माने में सभी को बराबर का हक़ मिलना चाहिए महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संसार मनी से बातचीत की। संसार मनी का कहना है कि बेटियों को पढ़ना जरूरी है बेटियाँ पढ़ेंगी तो उनकी भागीदारी बढ़ेगी नौकरी मिलेंगी। कुछ महिलाएं अशिक्षित हैं उन्हें शिक्षित होना चाहिए उनका कहना है महिलाओं को ससुराल में संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए जब तक वे नाबालिक हैं तब तक उन्हें मायके में अधिकार मिलता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वीरेंद्र कुमार से साक्षात्कार लिया। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए उनका कहना है बेटियों को शिक्षा बहुत जरूरी है वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं। जब तक महिला पुरूष मिलकर काम नहीं करेंगे तब तक देश का विकाश नहीं होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेहराइजी से साक्षात्कार लिया। मेहराइजी का कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए। जो अशिक्षित महिलाएं हैं उन्हें भी पढ़ना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गौतम से साक्षात्कार लिया। गौतम का कहना है महिलाओं को शिक्षा मिलेगी तभी घर चलेगा। उनका कहना है महिलाओं को भूमि का अधिकार अभी तक नहीं मिला यदि उन्हें अधिकार मिलता है तो कोई दिक्क्त नहीं है। गौतम का कहना है जो अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं वो गलत कर रहे हैं। यदि किसी के पति कमाने में कमजोर हैं तो पत्नी को मिलकर काम करना चाहिए
आज के भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में मानसिक तनाव एक बहुत बड़ा चिंता का विषय बन गया है। मानसिक स्वास्थ्य न सिर्फ हमारे मन को बल्कि भावनाओं, सामाजिक व्यवहारों और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है । यह हमारे सोचने, महसूस करने, और काम करने के तरीके को निर्धारित करता है। बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान आकर्षित करता है। साथियों, हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। और इस साल यानी 2024 का थीम है "कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय आ गया है"। यह थीम व्यवसायों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले वातावरण बनाने की आवश्यकता पर जोर देता है। आज के समय में कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य एक चिंता का विषय बन गया है क्योंकि अधिक से अधिक व्यक्ति काम से संबंधित दबावों के कारण तनाव, चिंता और डिप्रेशन का अनुभव करते हैं। इस मुद्दे को संबोधित करने से न केवल कर्मचारियों को लाभ होता है बल्कि संगठनात्मक उत्पादकता और संस्कृति भी बढ़ती है। साथ ही मन में सकारात्मक सोच का संचार होता है।
परम्पराओं और संस्कृति से परिपूर्ण हमारा देश भारत में विभिन्न त्योहार मनाया जाता है और इन्ही में से एक है दुर्गा पूजा का त्यौहार । नौ दिनों के इस त्यौहार में दुर्गा माँ के नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। यह उत्सव राक्षस महिषासुर पर योद्धा देवी दुर्गा की जीत का उत्सव है। दुर्गा पूजा का त्यौहार महिला शक्ति का चित्रण करता है और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है । विभिन्न जगहों पर अलग अलग मान्यताओं के साथ दुर्गा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।साथियों आइये आपसी सौहार्द और खुशियाँ बाँट कर दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाए। आप सभी साथियों को मोबाइल वाणी के पूरे परिवार की ओर से दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
