उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोसाहन से बातचीत की।गोसाहन का कहना है महिलाओं या बेटियों को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए यदि मायके में बेटे ना हों तो बेटियों का अधिकार रहेगा। उनका कहना है बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। कुछ अनपढ़ लोग अपनी महिलाओं को मारते पीटते हैं इससे बचने के लिए महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की।श्रोता का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार शादी के बाद ससुराल में मिलना चाहिए ,शादी से पहले मायके में अधिकार होता है। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमशाला से बातचीत की।रमशाला का कहना है कि जमीन का अधिकार महिलाओं को ससुराल में मिलना चाहिए मायके में नहीं मिलना चाहिए। साथ ही बेटियों को पढ़ाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुलदीप से बातचीत की।कुलदीप का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना जरूरी है महिला घर से बाहर निकल कर काम करेंगे तभी देश का विकाश होगा। उनका कहना है सरकार द्वारा पढ़ाई के लिए बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं ऐसे में सभी को शिक्षित करना जरूरी है महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी तो समाज का विकाश होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामसेवक चौधरी से बातचीत की।रामसेवक चौधरी का कहना है बेटी और बेटा दोनों को पढ़ाना चाहिए। जो पुरूष महिलाओं को घर से निकलने नहीं दिया जाता है क्योंकि अभी के ज़माने में माहौल बहुत खराब हो गया है। उनका कहना है महिलाओं को ससुराल के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और अभी महँगाई के जमाने में लड़का और लड़की दोनों को मिलकर काम करना चाहिए तभी समाज का विकाश होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भगवान दास से बातचीत की। भगवान दास का कहना है महिलाओं को जमीन का अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए मायके का नहीं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्मल मिश्रा से साक्षात्कार लिया। निर्मल मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।ग्रामीण इलाकों में कुछ पुरुष महिलाओं को घर से बहार नही निकलने देते हैं। ऐसा नही करना चाहिए। महिलाओं को भी अपनी इच्छा से जीने का अधिकार है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। महिलाएं शिक्षित हैं तो पुरुषों को घर से बाहर निकलने देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरेश कुमार से साक्षात्कार लिया। अमरेश कुमार का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को अवश्य पढ़ाना चाहिए शिक्षा बहुत अनमोल चीज होती है। महिलाओं को जमीन पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अली अहमद से साक्षात्कार लिया। अली अहमद ने बताया कि महिलाओं को पुरुष के बराबर जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
