उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चाची से साक्षात्कार लिया।चाची ने बताया कि इनके इलाके में बारिश कम हुई है। बारिश कम होने से किसानों की फसल सूख रही है और बहुत सारी बीमारियां लग रही है।धान के फसल में हानि हो गया है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लॉक हजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि नदी या नहर के किनारे जिनका घर होता है बाढ़ आने पर उन्हें बहुत परेशानी होती हैं। उनके फसल खराब हो जाते हैं ,उनके घरों में पानी घुस जाता है खाने पीने की भी परेशानी होती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चाची जी से साक्षात्कार लिया।चाची जी ने बताया कि इनके इलाके में बाढ़ हर साल आती है। बाढ़ से लोग प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ आने से फसल बर्बाद हो जाता है। कभी सरकारी योजना का लाभ मिलता है और कभी नही मिलता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बाढ़ के कारण घर , फसल और सामन का भारी नुकसान होता है। नहर के किनारे के सारे खेतो में पानी भर जाता है, जिससे फसले बर्बाद हो जाती है। बाढ़ के कारण आवागमन बाधित हो जाता है और लोगों को राशन के लिए भी परेशान होना पड़ता है। नहरों में पानी भर जाता है और फिर घरो में भी घुसने लगता है और जानवरो को भी बाढ़ के कारण नहुत दिक्क्त होती है

यह कार्यक्रम मौसम में आ रहे बदलावों और उनसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित है। इसमें बारिश के अनिश्चित पैटर्न से उत्पन्न चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ये बदलाव किसानों से लेकर शहरी नागरिकों तक, सभी के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आपने और आपके आसपास के लोगों ने बदलते बारिश के पैटर्न के बारे में क्या अनुभव किया है? क्या आपको या आपके जानने वालों को इससे कोई चुनौती झेलनी पड़ी है?

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम थाना विशेश्वरगंज गांव लोनावा मौज निगो के निवासी से दानिश रजा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण पूरा इलाका तबाह हो गया है। बाढ़ के कारण धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गया है। तालाब की पाली हुई साड़ी मछली भी बाढ़ में बह गई

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बाढ़ आने से बहुत सारी समस्याएं आने लगती है। बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है क्योंकि सड़कें आदि क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। बाढ़ की समस्या समाप्त होने पर भी सब उथल पुथल हो जाता है। जैसे कृषि के क्षेत्र में बहुत नुकसान होता है, आनाजो का भी बहुत नुकसान होता है। खेत में धान लगाते हैं तो यह भी एक समस्या बन जाती है की सब कुछ बर्बाद हो जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर ग्राम राजपुरकला मौजा राजपुरकला के निवासी आनंद कुमार सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण साड़ी फसल नष्ट हो गई है और खाने पीने में समस्या है और राशन समय से नहीं मिलता है।अगस्त और सितम्बर के महीने में बाढ़ आती है और नहर का पानी घरो में घुस जाता है। सरकार के तरफ से भी कोई मदद नहीं दिया जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम कैलाश से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके गांव में बाढ़ आने से बहुत दिक्क्त हुई फसल भी बर्बाद हो गयी

मौसम बदलाव एवं बारिश कम होने से बीमारी बढ़ रही है बच्चे बूढ़े बुजुर्ग बीमारी की चपेट में है फसल में बारिश कम होने से घास बहुत ज्यादा हो गई है किसान भाई समय से दवा डालकर तब खाद का प्रयोग करें